Tuesday , October 20 2026
Breaking News

पंजाब में AAP सरकार ने एससी/एसटी छात्रवृत्ति की आसान, अब छात्र नहीं हो रहे परेशान : मोहिंदर भगत

जालंधर, (PNL) : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाए कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने पूर्ववर्ती कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इन सरकारों ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि पहले छात्रों को अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करना पड़ता था, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिना किसी देरी के हर पात्र छात्र को छात्रवृत्ति का लाभ सुनिश्चित किया है।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री भगत ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने बाबा साहिब डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की विचारधारा पर चलते हुए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए एससी/एसटी छात्रवृत्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अब कोई भी विद्यार्थी बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई जारी रख सकता है।

आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि पंजाब के एडवोकेट जनरल कार्यालय में आरक्षण लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि एससी/एसटी कोटे के 58 पद भरे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब विधानसभा 2017 में बार-बार इस मुद्दे को उठाने के बावजूद पिछली सरकारों द्वारा इसे नजरअंदाज किया गया।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने आय की शर्तों को 50 प्रतिशत तक कम कर दिया है, जिससे एससी/एसटी उम्मीदवार को कानूनी क्षेत्र में अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता और सहायक महाधिवक्ता सहित उच्च पदों तक पहुंचने में आसानी होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य में जिला और राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार शिक्षा के उत्थान के अलावा अनुसूचित जाति समुदाय को सशक्त बनाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डा. अंबेडकर के सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर चलते हुए आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति से संबंधित 6 मंत्रियों को शामिल करके सुशासन का सबूत पेश किया है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह भी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!