Thursday , July 30 2026
Breaking News

पंजाब के इस हलके के MP का बड़ा आरोप, बोले-मुझ पर ड्रग्स का केस दर्ज करने जा रही है पंजाब पुलिस, पढ़ें

फरीदकोट, (PNL)  : पंजाब के फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि अब उन पर नशा तस्करी का केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों का उन्हें फोन आया है। 13 अप्रैल को बठिंडा के दमदमा साहिब में हुई उनकी रैली के एक दिन बाद उन्हें यह फोन आया है। वह गुरुद्वारा साहिब में जाकर यह बात कह सकते हैं।

उन्होंने बताया कि एक डीएसपी लेवल का आदमी है, जबकि दूसरा इंटेलिजेंस का है। एक आदमी को फोन आया था तो अलग बात, अब दो लोगों का फोन आया है। उन्होंने कहा कि यह बदनाम करने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग इनसे दूर हो जाएं। जैसे अमृतपाल को बदनाम करते हैं।

इसको लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता ने कहा कि यह बात बेबुनियाद है। हालांकि उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार की लड़ाई चल रही है। अगर उसमें कोई भी शामिल पाया जाता है तो उस पर एक्शन होगा।

NDPS केस में नहीं लेनी पड़ती सरकार की अनुमति खालसा ने बताया कि अगर सांसद पर केस दर्ज करना होता है तो उसके लिए लोकसभा स्पीकर से अनुमति लेनी होती है। लेकिन एनडीपीएस केस जिसे दर्ज करने से पहले किसी भी स्तर की अनुमति नहीं लेनी पड़ती है। ऐसे में अब उन पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

जब उनसे पूछा गया कि मतलब सरकार आप पर केस दर्ज करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता, लेकिन पुलिस तैयारी कर रही है। वहीं, पुलिस के पीछे वाले, जिन्हें हमसे डर लगता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!