Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर : विधायक रमन अरोड़ा का अदालत से मिला इतने दिन का रिमांड, रिश्तेदार और उसके करीबी हुए अंडरग्राउंड, प्रापर्टीज को लेकर हुई बड़ी गेम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भ्रष्टाचार के केस में गिरफ्तार हुए विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस की टीम ने अदालत में पेश किया। इस दौरान अदालत ने विजिलेंस को जांच के लिए रमन अरोड़ा का पांच दिन का रिमांड दिया है। अब पांच दिन बाद विजिलेंस दोबारा रमन को अदालत में पेश करेगी। तब तक वह विजिलेंस की कस्टडी में रहेंगे।

दरअसल रमन अरोड़ा के घर से एक किलो सोना, पांच लाख रुपए और प्रापर्टीज की कई रजिस्ट्रियां मिली है। उस रजिस्ट्रियों में कई नेताओं, रिश्तेदारों और उनके करीबियों की पोल खुलने जा रही है। बताया जा रहा है कि रमन का रिश्तेदार और उसके करीबी अंडरग्राउंड हो चुके हैं। वह पंजाब की हद से बेहद दूर चले गए हैं। उनके घरों और फैक्ट्रियों में भी ताले नजर आ रहे हैं।

विजिलेंस को पता चला है कि जालंधर शहर की हद में ही विधायक और उसके रिश्तेदार ने कई प्रापर्टीज का खेल रचा है। उसमें कुछ में तो उसने अपनी गवाहियां तक डाली हुई हैं। इस बाबत पुलिस कमिश्नर को शिकायत भी हुई थी, जो विधायक के दबदबे से ठंडे बस्ते में चली गई।

विजिलेंस के हाथ कुछ ऐसे कागजात भी लगे हैं, जो नहरी विभाग, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और केंद्र सरकार की जमीनों से संबंधित हैं। फिलहाल विधायक के रिश्तेदार के काबू में आने पर कई उन भू-माफियों के खुलासे होंगे, जो तीन साल से एक साथ गाड़ी में घूमते नजर आए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!