Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर : शीतल अंगुराल की पेन ड्राइव ने किया रमन अरोड़ा को पावरलैस, उसी दिन से उलटी गिनती हो गई थी शुरू, पढ़ें पूरी स्टोरी

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : एक समय था जब शहर में दो विधायकों का राज हुआ करता था। एक थे शीतल अंगुराल और दूसरे रमन अरोड़ा। दोनों पहली बार विधायक बने और एक-दूसरे के नजदीक भी बहुत हो गए थे। यहां तक कि कपड़े भी एक जैसे पहनने लग गए थे, लेकिन अचानक शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू ने 2024 में आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ दिया व बीजेपी में चले गए। तब रमन अरोड़ा भी भाजपा में जाना चाहते थे, लेकिन आप ने उन्हें जाने नहीं दिया।

शीतल को बीजेपी ने जालंधर वेस्ट उप-चुनाव में टिकट दी तो आप ने मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा। शीतल अंगुराल चुनाव तो हार गए, लेकिन इस बीच उन्होंने जिस पैन ड्राइव का शोर मचाया, उसी पैन ड्राइव ने आज रमन अरोड़ा को पावरलैस कर दिया।

दरअसल शीतल अंगुराल का आरोप था कि रमन अरोड़ा के पंजाब के एक बहुत बड़े नेता के परिवार से नजदीकी संबंध है। शीतल का दावा था कि उनके पास रमन और नेता के परिवार की सारी रिकार्डिंग्स मौजूद हैं, जिसमें पैसों के लेन-देन संबंधी बात हो रही है। शीतल ने एक चौक में जाकर पैन ड्राइव दिखाई भी थी और कहा था कि उन्होंने जहां पहुंचानी थी, वहां पहुंचा भी दी। उसके बाद उक्त नेता के परिवार ने रमन अरोड़ा से दूरियां बना ली।

उस पैन ड्राइव का असर अब देखने को मिला है। क्योंकि अगर शीतल उक्त नेता के परिवार की बात बाहर ना उछालते तो रमन आज पावर में ही होते। क्योंकि रमन की नेता के परिवार के साथ नजदीकियां बेहद ज्यादा थी और उन पर कोई एक्शन नहीं होना था। मगर तब से रमन अरोड़ा पर सरकारी नजर रखी जा रही थी। कुल मिलाकर शीतल की पैन ड्राइव के खुलासे ने आज रमन को सलाखों के पीछे भेज दिया है। हालांकि विजिलेंस के पास रमन के खिलाफ भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत भी हैं। फिलहाल देखना होगा कि रमन के अलावा विजिलेंस किस-किस को केस में नामजद करती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!