Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में नामी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और दोस्त का गोलियां मारकर कत्ल, सरेआम हुई फायरिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के गुरदासपुर में नामी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गुरदासपुर के बटाला में गैंगस्टर की मां हरजीत कौर और करणवीर सिंह नाम का एय व्यक्ति स्कॉर्पियो कार में जा रहे थे. करणवीर ही यह कार चला रहा था.

इसी दौरान बाइक सवार तीन लोग वहां पहुंचे और कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस वारदात में करणवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि हरजीत कौर को अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था. इलाज के दौरान वहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

गैंगस्टर के दुश्मन की हो सकती है साजिश

वारदात गुरुवार (26 जून) की रात करीब 9.00 बजे के आसपास हुई. पुलिस रात से ही घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है. शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यह किसी विरोधी गैंग की साजिश हो सकती है.

हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

पुलिस को फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज मिली है. इसी के साथ आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस चश्मदीदों के बयान भी इकट्ठे कर रही है. फिलहाल, मर्डर में शामिल हमलावर पुलिस की पहुंच से बाहर हैं.

जेल में है जग्गू भगवानपुरिया 

गुरदासपुर का रहने वालाल जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया, पंजाब के सबसे खतरनाक और कुख्यात गैंगस्टर्स की लिस्ट में शामिल है. उसके खिलाफ हत्या, फिरौती, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी और गैंगवार से जुड़े अब तक 128 केस दर्ज हैं.

पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में भी जग्गू भगवानपुरिया का नाम सामने आया था. मौजूदा समय में वह असम की सिलचर जेल में बंद है. मार्च 2025 में बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल से हाई सिक्योरिटी के बीच एयरलिफ्ट कर सिलचर शिफ्ट किया गया था. पुलिस को जांच में पता चला था कि जग्गू भगवानपुरिया का नेटवर्क यूएसए, कनाडा और पाकिस्तान तक भी फैला हुआ है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!