Wednesday , September 30 2026
Breaking News

Punjab विधानसभा में केंद्र की नई कृषि नीति को रद्द करने का प्रस्ताव पास, CM मान ने बताया किसान विरोधी

चंडीगढ़ , (PNL) : भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा में केंद्रीय कृषि विधेयक को निरस्त करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे विधायकों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया. राज्य सरकार ने पिछले महीने ही केंद्र सरकार की इस नीति पर विरोध जताया था. भगवंत मान सरकार का कहना है कि यह नीति 2021 में रद्द किए गए तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को नए रूप में लागू करने का प्रयास है.

वहीं, पंजाब विधानसभा से केंद्र सरकार के कृषि पर पॉलिसी का ड्राफ्ट को रद्द करने का प्रस्ताव पास हो गया है. इसको लेकर शंभू बॉर्डर पर अपनी मांगों के लेकर बैठे किसान संगठनों की ओर से भी पंजाब सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था. बीते दिन किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश नेता सरवन सिंह पंधेर ने नई मंडी नीति के मसौदे के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर इसका विरोध करने की मांग की थी.

‘नए कृषि बिल में भी पुराने प्रावधान को दोहराया गया’

पंजाब सरकार का कहना है कि केंद्र की कृषि मार्केटिंग नीति किसान विरोधी है. केंद्र सरकार पुराने तीन कृषि कानूनों की जगह इसे लाकर किसानों को धोखा देना चाहती है. भगवंत मान सरकार ने पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था. इसके दूसरे दिन यह प्रस्ताव पारित किया गया. जबकि इस दौरान बीजेपी के दो विधायक सदन से अनुपस्थित रहे.

किसान संगठनों ने सरकार की नई कृषि नीति के मसौदे का विरोध भी किया था. किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार की नई नीति रद्द किए गए तीन कृषि कानूनों को नए तरीके से लागू करने की कोशिश है. यह किसानों को कतई मंजूर नहीं है. नए कृषि बिल में भी पुराने प्रावधान को दोहराया गया है. इस कानून में किसानों को एपीएमसी मंडियों के बाहर भी अपनी उपज बेचने की अनुमति दी गई थी.

क्या है केंद्र की कृषि मार्केटिंग नीति?

कृषि मार्केटिंग नीति का मसौदा केंद्र सरकार ने पिछले साल 25 नवंबर को सार्वजनिक किया था. इस योजना का उद्देश्य नए और अभिनव विचारों के साथ नवगठित सहकारी समितियों को प्रोत्साहित करना है. किसानों, राज्यों, सहकारी समितियों और निजी क्षेत्र के निवेशों को बैकएंड सब्सिडी सहायता प्रदान करना और कृषि मार्केटिंग बुनियादी ढांचे के निर्माण को बढ़ावा देना है.

सरकार का कहना है कि किसानों की बाजार तक पहुंच सीमित है. इस नीति के जरिए किसान अपनी फसल को मंडी से बाहर भी बेच सकेंगे. उन्हें निजी खरीदारों और उपभोक्ताओं को अपनी फसल बेचने की आजादी होगी. वहीं, सीएम भगवंत मान ने विधानसभा में कहा कि केंद्र सरकार फिर से अप्रत्यक्ष रूप से काले कानूनों के तहत मंडीकरण को खत्म करना चाहती है, लेकिन हम पूरी मजबूती से पंजाब के किसानों के साथ खड़े हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!