Friday , April 3 2026
Breaking News

मिस इंग्लैंड ग्रेस रिचर्डसन ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका, लंगर और गुरबाणी की परंपरा की सराहना की

न्यूज डेस्क, (PNL) : इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता ग्रेस रिचर्डसन ने आज गोल्डन टेंपल में माथा टेका। गुरु घर में नतमस्तक होकर पूरी दुनिया की खुशहाली और सरबत के भले के लिए अरदास की।गोल्डन टेंपल में अरदास करने के बाद, उन्होंने पवित्र सरोवर के दर्शन किए और गुरबाणी कीर्तन सुनकर आत्मिक शांति महसूस करने की बात कही। ग्रेस रिचर्डसन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दरबार साहिब का माहौल बेहद शांत और आध्यात्मिक है। यहां हर धर्म और देश से आने वाले लोग समान भाव से सिर झुकाते हैं, जो उन्हें बहुत प्रेरित करता है। ग्रेस रिचर्डसन ने सिख धर्म की सेवा भावना और लंगर परंपरा की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी खुशकिस्मती की बात है कि उन्हें दुनिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक गोल्डन टेंपल के दर्शन करने का अवसर मिला।

शांति और भाईचारे का संदेश फैलाएंगी

उन्होंने यह भी कहा कि यहां आकर वे काफी प्रेरित महसूस कर रही हैं और वे अपने देश लौटकर दुनिया में शांति और भाईचारे का संदेश फैलाएंगी। ग्रेस रिचर्डसन का कहना है कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में आध्यात्मिक शांति और दूसरों की भलाई के लिए काम करना चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में एक घर पर चलाई गई एकाएक 10 गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल, पढ़ें

अमृतसर , (PNL) :  अमृतसर जिले के मजीठा हलके के गांव सियालका में मंगलवार देर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!