Tuesday , September 29 2026
Breaking News

दुबई में फिर भयंकर हमला, आसमान में उठे काले धुएं के गुबार

न्यूज डेस्क, (PNL) : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यूएईट के शहर दुबई में शुक्रवार को एक बार फिर जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी। धमाका इतना तेज था कि शहर की कई इमारतें हिल गईं और लोगों में डर का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मध्य दुबई के इलाके में आसमान में काले धुएं का घना गुबार उठता हुआ दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि थोड़े अंतराल में दो बड़े धमाके हुए, जिससे आसपास का पूरा इलाका दहल गया।

घटना की जानकारी देते हुए दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने एक हमले को समय रहते नाकाम कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा कार्रवाई के दौरान हमले से जुड़ा कुछ मलबा पास की एक इमारत के बाहरी हिस्से पर गिर गया, जिससे इमारत को नुकसान पहुंचा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ है। धमाकों के तुरंत बाद दुबई की प्रमुख सड़क शेख जायद रोड पर पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के सायरन सुनाई देने लगे। सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को घेर लिया और लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। यह घटना दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (DIFC) के पास हुई बताई जा रही है, जो शहर का एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र माना जाता है।

बता दें दुबई में यह लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना सामने आई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को अल बदा इलाके में ड्रोन से जुड़ी एक घटना की खबर आई थी। उस दौरान भी शहर के बीचों-बीच धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई थीं। दरअसल, 28 फरवरी से पश्चिम एशिया में शुरू हुए युद्ध के बाद से पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की ओर से किए गए हमलों के चलते अब तक इस क्षेत्र में 11 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद दुबई प्रशासन ने शहर की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!