Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना से बड़ी खबर, 15 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से आए NRI के घर पर युवकों ने चलाई आधा दर्जन गोलियां, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना के बीआरएस नगर में रहने वाले एक एनआरआई के घर पर देर रात कार सवार युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली चलाने के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सराभा नगर की पुलिस पहुंच गई। कोठी के अंदर से पुलिस को गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की है। जानकारी के मुताबिक बीआरएस नगर में राजदीप सिंह चाहल रहता है। जोकि एनआरआई है। वह करीब 15-20 दिनों पहले ऑस्ट्रेलिया से वापस घर आया था। देर रात को वह घर पर परिवार के साथ सो रहा था। इस बीच एक सफेद रंग की कार आई। कार पहले गली में गई, फिर युवक बैक करने के बाद एनआरआई की कोठी के सामने कार को लेकर आए।

इसके बाद उन्होने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से ज्याद मौके पर फायर हुए। जिस कारण कोठी के अंदर लगे खिड़की के शीशे और अन्य सामान भी टूट गया। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई पुलिस अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!