Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल लेकर पहुंचे पड़ोसी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया की गुरुवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हे तत्काल उदयपुर के एमबी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रात भर भर्ती के बाद सुधार होने पर शुक्रवार को सुबह छुट्टी दे गई। सभी रिपोर्ट्स नोर्मल आने के बाद कटारिया सुबह अस्पताल से घर लौटे।

दरअसल गुरुवार रात को कटारिया के माछला मगरा स्थित निवास पर उन्हे सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद तत्काल पास के ही डॉक्टर को बुलाया और बीपी चेक की थी तो सामने आया की बीपी ज्यादा था। डॉक्टर के अस्पताल जाने की सलाह पर कटारिया के पड़ौसी भाजपा नेता दीपक बोल्या और उनका स्टाफ उनको सीधे अस्पताल लेकर रवाना हुआ। रात करीब 11.15 बजे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के आईसीयू में रखा गया।

नॉर्मल आई रिपोर्ट, सुबह घर लौटे

कटारिया के घर से रवाना होने से पहले अस्पताल को सूचना कर दी गई, जिससे वहां डॉक्टर्स की टीम भी अलर्ट हो गई। अस्पताल में कटारिया का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उनकी जांचे कराई गई, जिनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई। इसके बाद में वे सुबह करीब पौने 8 बजे अपने घर पहुंच गए। एमबी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि कटारिया को यहां लाया तब थोड़ा बीपी बढ़ा हुआ था और उसके बाद उनका उपचार शुरू कर दिया गया। सभी रिपोर्ट भी सामान्य आई है और उनकी तबीयत ठीक है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!