Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में स्कूल बस ने 21 साल के डिलीवरी बॉय को कुचला, हुई मौत, परिवार वालों ने तोड़ डाली सारी बस, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। दुगरी इलाके के जैन मंदिर चौक के पास रविवार को सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार स्कूली बस ने 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खून से लथपथ युवक को बस ड्राइवर लोगों की मदद से अस्पताल भी लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंचे डिलीवरी बॉय के परिवार के सदस्यों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

तोड़फोड़ से बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। इससे कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। पुलिस ने बस को साइड कराकर जाम खुलवाया।

डिलीवरी बॉय के तौर पर जतिन करता था काम

जानकारी के मुताबिक जतिन एक कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। वह जैन मंदिर चौक के पास किसी को डिलीवरी देने गया था, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद बस ड्राइवर जतिन को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के लोगों ने बस में तोड़फोड़ की जतिन की मौत की खबर सुनते ही परिवार मौके पर पहुंचा और हादसा देख गुस्से में आ गया। परिवार के सदस्यों ने स्कूली बस में तोड़फोड़ की। लोगों का गुस्सा देख बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची थाना दुगरी की पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!