Thursday , July 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने लिखा-सिक्योरिटी हटाकर देख…

लुधियाना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान व लुधियाना से सांसद राजा वड़िंग को गैंगस्टर ने धमकी दी है। सोशल मीडिया पोस्ट कर गैंगस्टर गोपी लाहौरिया ने कहा कि सिक्योरिटी के बीच बैठकर बातें करनी आसान हैं।

एक बार सिक्योरिटी दूर रख के देख। पता चल जाएगा क्या होता है। राजा वड़िंग ने तरन तारन चुनाव के दौरान कहा था कि क्या अब टेलीफोन पर गैंगस्टर अपना काम कराएगा। उन्होंने गैंगस्टरों के परिवारों पर पर्चा दर्ज कराने की बात कही थी। इस बयान के बाद से ही वड़िंग को धमकी मिल रही है।पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर हरविंदर रिंदा ने वड़िंग को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद गोपी ने उन्हें धमकी दी।

गोपी लाहौरिया ने पोस्ट में लिखा है कि तेरा तो खून भी काला हो गया है। 2- 4वोट के लिए जात पात के बयान दे रहा है। किसी की मां कभी गैंगस्टर पैदा नहीं करती। गंदी राजनीति उन्हें गैंगस्टर बना देती है। अगर सिस्टम अच्छा हो तो हम घर न छोड़ना पड़े। हमें इंडिया लाने की बात कर रहा है। अपनी सिक्योरिटी किनारे करके देख ले। तुझे भी पता लग जाएगा।

पहले विदेशी नंबर से आ चुकी है वडिंग को धमकी

कांग्रेस के सीनियर नेता राजबीर सिंह भुल्लर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें 31 अक्तूबर को विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई। उसमें कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। भुल्लर ने आगे बताया- उसके बाद दिन में एक वॉयस मैसेज आया। जिसमें कहा गया कि राजा वड़िंग और उसके परिवार को तो खत्म करना ही है। उसके साथ अब राजबीर भुल्लर को भी नहीं छोड़ेगा। जिसके बाद भुल्लर ने तरनतारन के SSP को मामले की शिकायत दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गैंगस्टर लॉरेंस पर अमेरिका में हत्या का केस, चार्जशीट दायर:गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर इनाम; दावा- दोनों ने कनाडा में निज्जर की हत्या कराई

जालंधर , (PNL) : कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका ने …

328 गायब स्वरूपों की SIT ने जांच की तेज:DIG ने अमृतसर के गुरुद्वारे का लिया जायजा; छपाई, रिकॉर्ड और वितरण प्रक्रिया खंगाली

अमृतस​र  , (PNL) : 328 गायब पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही एसआईटी के …

नकोदर में दो स्कूली बसों में टक्कर:एक अनकंट्रोल होकर सड़क पर पलटी, अगला-पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त; लोगों ने ड्राइवर-कंडक्टर को निकाला बाहर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नकोदर के पास आज सुबह दो स्कूली बसों के बीच …

लुधियाना के नामी स्कूल में आग लगी:धुएं के बाद निकली लपटें, तुरंत छुट्‌टी कर बच्चों को घर भेजा गया

लुधियाना , ( PNL) : लुधियाना के नामी स्कूल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। …

मोहाली में कनाडा भेजने के नाम पर ₹1.87 लाख ठगे:फर्जी ऑफर लेटर दिया, बचने के लिए 12 फोन नंबर बदले; केरल की रहने वाली

मोहाली , (PNL) : मोहाली में केरल की एक युवती से कनाडा भेजने के नाम पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!