Wednesday , July 29 2026
Breaking News

तरनतारन उप-चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, केंद्रीय बलों की 12 कंपनियाँ तैनात : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा क्षेत्र तरनतारन में 11 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इस संदर्भ में भारतीय चुनाव आयोग ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इस जिले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिला चुनाव मशीनरी के माध्यम से पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए हैं। आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ विचार-विमर्श के बाद संपूर्ण चुनाव योजना को अंतिम रूप दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 12 कंपनियाँ तैनात की गई हैं, जो किसी भी उपचुनाव में चुनाव आयोग द्वारा अब तक की सबसे बड़ी तैनाती में से एक है।

उन्होंने कहा कि तैनाती योजना के अनुसार कुल 222 मतदान केंद्रों को कवर करते हुए, सभी 114 मतदान केंद्र स्थलों पर केंद्रीय बलों के जवान तैनात रहेंगे। केंद्रीय बलों के साथ-साथ सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिनकी निगरानी रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर चुनाव आयोग की देखरेख में की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील मतदान केंद्र स्थलों की निगरानी के लिए 46 माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी 222 मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करा दी गई हैं और आश्वासन दिया कि चुनाव मशीनरी कानून एवं व्यवस्था की किसी भी उल्लंघना से सख़्ती से निपटेगी। उन्होंने तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!