Friday , August 21 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, अब अमृतसर में गैंगस्टर मनी प्रिंस को पुलिस ने मार गिराया, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस का लगातार एक्शन चल रहा है।गैंगस्टर विरोधी मुहिम अमृतसर पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर मनी प्रिंस को अमृतसर के अटारी के पास घेराबंदी कर एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनी प्रिंस ने विदेशी पिस्तौल से फायरिंग की, लेकिन पुलिसकर्मियों के बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से किसी को चोट नहीं आई।

डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि मनी प्रिंस पर तरनतारन सहित कई थानों में 50 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और लूट जैसे मामले शामिल थे। कुछ मामलों में उसे पहले ही सजा हो चुकी थी, जबकि अन्य में पुलिस उसकी तलाश में थी।

पिछले एनकाउंटर में घायल होकर अस्पताल से फरार हुआ था

डीआईजी ने बताया कि 12 जनवरी को भी मनी प्रिंस का लोपोके पुलिस ने एनकाउंटर किया था, जिसमें वह घायल हो गया था और इलाज के लिए गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वह पुलिस की निगरानी से भाग गया था और फरार हो गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अटारी क्षेत्र में घेराबंदी की। मनी प्रिंस ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनी प्रिंस ढेर हो गया। मौके पर FSL टीम ने साक्ष्य जुटाने और जांच शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!