Saturday , August 1 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : वर्ल्ड कप टी-20 में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 से हराया, कंगारुओं की पहली हार

स्पोर्टस डेस्क, (PNL) : टी-20 वर्ल्ड कप में पहला उलटफेर देखने को मिला है। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन के अंतर से हरा दिया है। टीम ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्डकप में हराया है। उसने 19 साल पहले 2007 में भी ऑस्ट्रेलिया को लीग राउंड में हराया था।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर के बाद 146 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट झटके। 3 विकेट ब्रैडली इवांस को मिले।

AUS के लिए मैट रेनशॉ (65 रन) ने फिफ्टी लगाई। ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस (6) ट्रैविस हेड (17) और जोश इंग्लिस (8) खास प्रदर्शन नहीं कर सके। टिम डेविड और कैमरन ग्रीन का खाता भी नहीं खुला।

जिम्बाब्वे से ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए। यह उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला और टी-20 इंटरनेशनल में ओवरऑल 11वां अर्धशतक है। उनके अलावा तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन की पारी खेली। कप्तान सिकंदर रजा ने 13 बॉल पर नाबाद 25 रन बनाए। ऑस्टेलिया के लिए मार्कस स्टोयनिस और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध किया:’चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए, हूटिंग की; गुस्साए प्रधान ने कहा- कार्रवाई करूंगा

 पटियाला , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!