Friday , September 11 2026
Breaking News

बैंड बाजा लेकर पहुंचे AAP नेताओं ने लुधियाना डीसी ऑफिस में कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के बैंड बाजे वाले बयान पर आम आदमी पार्टी ने आक्रामक रूख अपना लिया है। आज जिला स्तर पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस व प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। फिरोजपुर रोड डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के नजदीक बैंड बाजों के साथ रोष जाहिर करने आम आदमी पार्टी नेतागण पहुंच रहे है।

जिला स्तर पर प्रदर्शन करने की शुरुआत आज लुधियाना से की की गई हे। आम आदमी पार्टी के विधायक, नेता व कार्यकर्ता आज डीसी दफ्तर में प्रदर्शन करेंगे और प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

प्रताप सिंह बाजवा ने मनरेगा महासंग्राम रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री ईटीओ को बैंड बाजा वाला कहा और उन्हें सबक सिखाने की बात स्टेज से कही थी। जिसके बाद से आम आदमी पार्टी ने प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस को घेराना शुरू किया।

प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ व उनकी पत्नी भी विरोध जता चुकी हैं। ईटीओ ने कहा था कि बाजवा ने बैंड बाजा बजाने वालों का अपमान किया है। इसके साथ ही उनकी और कांग्रेस पार्टी की दलित विरोधी सोच भी सामने आ गई।

आप चंडीगढ़ में कर चुकी है प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर चंडीगढ़ में प्रताप सिंह बाजवा के सरकारी घर के बाहर प्रदर्शन कर चुकी है। आप ने बैंड बाजा बजाकर प्रताप सिंह बाजवा का विरोध किया था। अब आप जिला स्तर पर इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

बाजवा दे चुके हैं कई बार सफाई

प्रताप सिंह बाजवा बैंड बाजा वाले बयान पर कई बार सफाई दे चुके हैं। बाजवा का कहना है कि उन्होंने बैंड बाजा बजाने वालों का कोई अपमान नहीं किया। उन्होंने सिर्फ एक मुहावरा कहा था बैंड बजा देंगे। इसके अलावा बाजवा कह चुके हैं कि वो सभी धर्मों, जातियों का सम्मान करते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!