Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
दुखद खबर : कनाडा में पंजाबी युवक की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था, इसी साल वापस लौटना था - punjabnewslive
Saturday , July 11 2026
Breaking News

दुखद खबर : कनाडा में पंजाबी युवक की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था, इसी साल वापस लौटना था

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से दुखद खबर है। लुधियाना के रहने वाले 27 वर्षीय अमरवीर सिंह की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक ब्रैंपटन शहर में रहता था। उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, अमरवीर सिंह वर्ष 2022 में उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वहां वर्क परमिट पर ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे थे। अमरवीर सिंह अपनी तीन बहनों के इकलौते भाई थे, जिसकी मौत के बाद परिवार को गहरा सदमा लगा।

युवक अमरवीर सिंह की मौत के बाद गांव कटाहरी समेत पूरे इलाके में शोक का माहौल है। अमरवीर सिंह के पिता सिंगारा सिंह ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में मेहनती था और विदेश जाकर अपना भविष्य बेहतर बनाना चाहता था। उन्होंने यह भी बताया कि अमरवीर सिंह इस साल पंजाब आने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही परिवार को यह दुखद समाचार मिल गया।

अंतिम संस्कार हुआ, विधायक ने जताया शोक

अमरवीर सिंह का शव कनाडा से पायल तहसील के गांव कटाहरी लाया गया। शव के गांव पहुंचने के बाद आज ही अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोगों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी। पायल से विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने भी अमरवीर सिंह के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!