Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब के CM बदलने की चर्चाओं पर केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान, पढ़ें क्या बोले AAP सुप्रीमो

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को आज, 16 मार्च को 3 साल पूरे होने पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल और CM भगवंत मान के साथ अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां से वह रामतीर्थ भी गए।

गोल्डन टेंपल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर ये 5 साल पूरे करेंगे और अगले 5 साल भी यही मुख्यमंत्री रहेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमें पंजाब में गरीबों की सेवा करनी है। लोगों को इंसाफ दिलाना है। नशा और भ्रष्टाचार खत्म करना है। इसके लिए हम गुरुओं का आशीर्वाद लेने आए हैं।

CM भगवंत मान ने कहा- पंजाब में नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग चल रही है। हमने 52 हजार नौकरियां दीं। अरविंद केजरीवाल ने जो गारंटियां दीं, उन्हें पूरा करने और रंगला पंजाब बनाने के लिए काम करते रहे, इसीलिए गुरुओं का आशीर्वाद लेने आए हैं।

बता दें कि केजरीवाल 10 दिन से होशियारपुर में विपश्यना में थे। बीते दिन ही केजरीवाल अमृतसर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व मंत्री इंद्रबीर निज्जर के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी।

आज वह पंजाब के विधायकों से भी मीटिंग करेंगे। इससे पहले भी कांग्रेस ने दावा किया था कि 35 विधायक उनके टच में हैं। जिसके बाद केजरीवाल ने विधायकों की दिल्ली में मीटिंग भी बुलाई थी।

दिल्ली में 10 साल बाद पार्टी के सत्ता से बाहर होने के बाद केजरीवाल का यह पंजाब का पहला दौरा है। उनके पंजाब से राज्यसभा जाने की भी चर्चा है क्योंकि राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को AAP ने लुधियाना वेस्ट सीट से उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को केजरीवाल अरोड़ा के लिए प्रचार भी करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!