Tuesday , July 14 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब के इस जिले की 715 पंचायतों ने नशे के खिलाफ किया प्रस्ताव पारित, तस्करों के समर्थन में नहीं जाएंगे थाने, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू किए गए नशा विरोधी अभियान को अमृतसर जिले में बड़ी सफलता मिली है। जिले की 860 पंचायतों में से 715 पंचायतों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह ऐलान किया है कि वे नशा बेचने वालों, लूटपाट करने वालों और अपराधियों के समर्थन में पुलिस थाने नहीं जाएंगी।

डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने इस फैसले को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि यदि हमें पंजाब से नशा खत्म करना है, तो सबसे पहले अपने गांवों से इसकी सफाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों से अपील की गई थी कि वे नशा तस्करों की सिफारिश करने के बजाय पुलिस प्रशासन को उनका मुकाबला करने के लिए प्रोत्साहित करें। अब तक 715 पंचायतों ने प्रस्ताव पारित कर प्रशासन का साथ देने का ऐलान किया है, जबकि बाकी पंचायतों से बातचीत जारी है।

किन क्षेत्रों की पंचायतों ने प्रस्ताव पास किए?

  • अजनाला ब्लॉक – 64 पंचायतें

  • अटारी ब्लॉक – 52 पंचायतें

  • चोगावां ब्लॉक – 90 पंचायतें

  • हरसा छीना ब्लॉक – 64 पंचायतें

  • जंडियाला ब्लॉक – 48 पंचायतें

  • मजीठा ब्लॉक – 95 पंचायतें

  • रमदास ब्लॉक – 60 पंचायतें

  • रईया ब्लॉक – 87 पंचायतें

  • तरसिक्का ब्लॉक – 83 पंचायतें

  • वेरका ब्लॉक – 72 पंचायतें

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Smart Meters बनाने वाली इस कंपनी को खरीदने की तैयारी में Adani

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत के ऊर्जा सेक्टर में इन दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर …

अमृतसर में दरिया में बहे दो सगे भाई:एक को बचाने के लिए दूसरा कूदा, रेस्क्यू जारी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के बाबा बकाला इलाके में दो सगे भाई दरिया के तेज …

पंजाब के किसानों की बाइक रैली चंडीगढ़ रवाना:कई स्कूलों में हुई; भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते का विरोध, पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर

चंडीगढ़ , (PNL) : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते समेत विभिन्न मुद्दों के विरोध में पंजाब के किसान …

PM के पंजाब-चंडीगढ़ दौरे से पहले स्कूल उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- रेलवे स्टेशन, रैली में बम धमाके होंगे

 चंडीगढ़ , (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब-चंडीगढ़ के संभावित दौरे से …

लुधियाना में निहंगों का प्रदर्शन:DC दफ्तर के बाहर फिरोजपुर रोड जाम, 3 साल पुराने कत्ल मामले में इंसाफ की मांग; एडवाइजरी जारी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में सोमवार सुबह से ही भारी हंगामा देखने को मिल रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!