Sunday , August 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अमृतसर में मंदिर के बाहर धमाका करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मार गिराया, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। मंदिर पर हैंड-ग्रेनेड फेंकने वालों में से एक को पुलिस ने ढेर कर दिया है। आज सोमवार सुबह पुलिस और हमलावरों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। जिसमें आरोपी गुरसिदक उर्फ सिदकी मारा गया, जबकि उसका साथी विशाल उर्फ चुई फरार हो गया।

जानकारी के आधार पर सीआईए और छेहर्टा पुलिस की टीमों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई। एसएचओ छेहर्टा को अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी जांच शुरू की।

पूछताछ में गुरसिदक और विशाल के नाम सामने आए। पुलिस को सूचना मिली कि ये दोनों आरोपी राजासांसी इलाके में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीमें गठित कर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

सुबह के समय जब पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस फायरिंग में कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के बाएं हाथ पर गोली लगी, जबकि एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर और एक पुलिस वाहन पर भी लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें गुरसिदक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी विशाल मौके से फरार हो गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घायल गुरसिदक और कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरसिदक की मौत हो गई। पुलिस अब इस मामले में पाकिस्तान और आईएसआई से आरोपियों के संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है। फिलहाल, फरार आरोपी विशाल की तलाश जारी है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर भगवंत मान ने गवर्नर को लिखा पत्र, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने …

ब्रेकिंग : अमृतसर को मिला नया पुलिस कमिश्नर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए अमृतसर के …

Mithun Chakraborty की हुई हार्ट सर्जरी, मिलने पहुंचे पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी

न्यूज डेस्क, (PNL) :बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ सालों में अपनी हेल्थ को लेकर …

चंडीगढ़-मोहाली में बारिश से मौसम हुआ ठंडा:अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री तक गिरा; डैम अभी खतरे के निशान से नीचे

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और मोहाली में गुरुवार (7 अगस्त) सुबह से मौसम का मिजाज …

अमृतसर में 35 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:5 किलो खेप सहित तस्कर अरेस्ट; नशा विरोधी अभियान में पुलिस का बड़ा एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!