Thursday , August 27 2026
Breaking News

लुधियाना में युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला:हाथ-पैर काटे,रातभर सड़क पर तड़पता रहा ,गंभीर हालत में PGI रेफ

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के गांव सीड़ा और मांगट के बीच स्थित शराब के ठेके के पास 36 वर्षीय युवक वीर दविंदर सिंह पर तेजधार हथियारों (कृपाणों) से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक पर बेरहमी से वार कर उसके दोनों हाथ-पैर बुरी तरह काट दिए और गंभीर हालत में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। घायल पूरी रात सड़क किनारे तड़पता रहा। सुबह परिजनों को सूचना मिलने के बाद उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।घायल वीर दविंदर सिंह गांव मांगट का रहने वाला है और अविवाहित है। उसके माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है और वह गांव में अकेला रहकर नाई (हेयर ड्रेसर) का काम करता है।

सिविल अस्पताल में मौजूद पीड़ित की बहन राजिंदर कौर ने बताया 2-3 दिन पहले उसके भाई की शराब ठेके के करिंदों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी (बहस) हुई थी। रात करीब 10 बजे जब वीर दविंदर ठेके के पास से गुजर रहा था, तो आरोपियों ने उसे अकेला पाकर घेर लिया और कृपाणों से वार कर दिए।हमलावर उसे लहूलुहान हालत में कपड़े में लपेटकर मांगट-सीड़ा रोड पर फेंक गए। परिवार को सुबह करीब 8 बजे घटना का पता चला जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहन के अनुसार डॉक्टरों ने बताया कि उसके दोनों हाथ-पैरों की हड्डियां टूट चुकी हैं उंगलियां लटक रही हैं और शरीर पर गहरे कट लगे हैं।

मामले की जांच कर रहे मेहरबान थाने के ASI रणजीव कुमार ने बताया 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सड़क किनारे एक युवक गंभीर हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने वाहन की मदद से घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। ठेके के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।कर्मचारियों का दावा है कि रात करीब 10:30 बजे 3 युवक बाहर आपस में झगड़ रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल से डॉक्टरों की रिपोर्ट और पीड़ित के औपचारिक बयान दर्ज करने के बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चीनी के बाद अब गुड़ भी महंगा:अमृतसर में ₹20 प्रति किलो बढ़े भाव, ₹90 किलो हुआ; व्यापारी बोले- नई फसल से उम्मीद

अमृतसर , (PNL) : चीनी के दाम बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ …

लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़ जालंधर ED दफ्तर में पेश:रजिस्टर पर साइन किए, सीधे अंदर चली गईं; 10 दिन में दूसरी बार पहुंचीं

जालंधर , (PNL) : पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ 10 दिनों में दूसरी बार …

206 पन्नों की चैट, बेबी-शोना और कत्ल की स्क्रिप्ट… जालंधर में लेक्चरर नेहा हत्याकांड में पति और उसकी गर्लफ्रेंड बेनकाब

जालंधर , (PNL) : पंजाब के जालंधर में चर्चित लेक्चरर नेहा हत्याकांड की पुलिस जांच में …

चमकौर साहिब में AAP का नया सियासी दांव : जसवीर सिंह गढ़ी को लगाया हलका इंचार्ज, MLA चरणजीत सिंह के सामने बड़ी चुनौती

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। आम आदमी पार्टी …

अमृतसर पहुंचेगी ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की मशाल रिले:28 अगस्त को भव्य स्वागत, 8 सितंबर से शुरू होंगे ब्लॉक स्तरीय मुकाबले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ को लेकर तैयारियां तेज हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!