Friday , August 21 2026
Breaking News

जालंधर में एक घर को आग लगती देख छत से कूद गई 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला, मौत

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। रामामंडी स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से बचने के प्रयास में 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला परमजीत कौर ने छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल परमजीत कौर को जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, परमजीत कौर अपने पति लक्खा के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर रहती थीं। निचली मंजिल पर किराएदार रहते हैं। बुधवार सुबह परमजीत कौर अपने कमरे में आराम कर रही थीं, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

आग की लपटें देखकर परमजीत कौर ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आग से बचने के लिए उन्होंने छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। घर के नीचे रहने वाले किराएदार और पड़ोसियों ने तुरंत उन्हें जोहल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान परमजीत कौर ने दम तोड़ दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!