Saturday , August 1 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : जालंधर के एक बड़े डॉक्टर को गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी, इतने करोड़ रुपए की फिरौती मांगी, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। शहर के एक बड़े नामी डॉक्टर को गैंगस्टर की तरफ से धमकी आई है। गैंगस्टर ने धमकी दी है कि अगर वह उसको दो करोड़ रुपए नहीं देगा तो वह उसे और उसके परिवार को मरवा देगा। इस पूरे मामले को लेकर डॉक्टर ने जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ मुलाकात की और पूरे मामले संबंधी जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने अपने मॉडल टाउन स्थित घर को इलेक्ट्रिक फेंसिंग के साथ कवर कर लिया है और कुछ दिनों से वह खुद घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने भी पूरी सख्ती दिखाई है और उनके घर के आसपास सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

इस मामले को लेकर कोई शिकायत या पर्चा दर्ज हुआ है, इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन शहर के डॉक्टर के अंदर इस धमकी की खबर से दहशत का माहौल है। इस बड़े डॉक्टर का अस्पताल गुरु नानक मिशन चौक के पास है। इनके रिश्तेदार की टू-व्हीलर की एजेंसी भी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!