Friday , July 31 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस ने AAP विधायक की सरकारी कोठी खाली करवाई, पटियाला कोर्ट से भगोड़ा करार हो चुके हैं MLA, पढ़ें

पटियाला, (PNL) : पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पटियाला के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की सरकारी कोठी खाली करा ली है। पठानमाजरा को MLA के तौर पर पटियाला में सरकारी कोठी अलॉट की गई थी।

पठानमाजरा को रेप केस में पटियाला कोर्ट ने भगौड़ा करार दिया था। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। इससे पहले पुलिस ने इस कोठी को खाली करने के लिए नोटिस चिपकाया था लेकिन फिर भी MLA ने इसे खाली नहीं किया।

वहीं कोठी खाली करवाने का पता चलते ही पठानमाजरा सोशल मीडिया पर लाइव आए। जिसमें उन्होंने कहा-मुझे यह घर बतौर MLA अलॉट हुआ है। मैं अभी भी पंजाब विधानसभा का MLA हूं।

बता दें कि पठानमाजरा के इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में होने की खबर है। हालांकि अभी तक इसको लेकर पुलिस या किसी अन्य जांच एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!