Wednesday , September 9 2026
Breaking News

50 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका, 8 महीने बाद ही आ गई उसकी मौत की खबर, कपूरथला में शोक की लहर

कपूरथला, (PNL) : इस समय की दुखद खबर पंजाब के कपूरथला से आ रही है। पंजाब के एक युवक की अमेरिका में मौत हो गई। युवक कपूरथला के गांव तलवंडी पुर्ल का रहने वाला था। मृतक की पहचान रणजीत सिंह के तौर पर हुई है। परिवार ने बेटे को यूएस भेजने के लिए 50 लाख रुपये कर्जा लिया था। एजेंट के जरिये रणजीत अमेरिका पहुंचा था। रणजीत सिंह अच्छे भविष्य और कमाने के लिए घर परिवार छोड़कर विदेश गया था, लेकिन वहां वह बीमार हो गया।

जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह आठ महीने पहले ही अमेरिका गया था। वह परिवार का इकलौता था। अमेरिका जाने के बाद उसे कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी ने घेर लिया। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग व रिश्तेदार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे हैं और परिवार के लोगों को ढांढस बंधा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने अपने इकलौते बेटे का शव भारत लाने की मांग की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!