Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर की जत्थेबंदियों ने घेरी बिजली मंत्री की कोठी:प्रोबेशन पीरियड 3 से एक साल करने की मांग, बोले- जायज मांगों की हो रही अनदेखी

जालंधर , (PNL) : पंजाब बिजली कर्मचारी संघर्षशील मोर्चा के आह्वान पर खन्ना में बिजली मंत्री के आवास के बाहर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जालंधर की विभिन्न जत्थेबंदियों ने भी हिस्सा लिया। धरने में बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारियों ने सरकार और प्रबंधन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की।

इस रोष प्रदर्शन में इम्प्लाइज संघर्ष यूनियन पावरकॉम/ट्रांस को पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष करमजीत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में विभिन्न सर्कलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इम्प्लाइज संघर्ष यूनियन पंजाब के जालंधर सर्कल से भी परमजीत सिंह लड़ोआ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कर्मचारियों की भारी मौजूदगी ने संगठन की एकजुटता और मजबूती को दर्शाया।

जायज मांगों की लगातार अनदेखी

धरने को संबोधित करते हुए बिजली कर्मचारी संघर्षशील मोर्चा के नेता करमजीत सिंह सिद्धू, सचिव अवतार कैंथ, जालंधर सर्कल के नेता परमजीत सिंह लड़ोआ, गुरविंदर गुरु, हरप्रीत सिंह, गुरमेल महदपुर, अमित कुमार, हरजस महाराज और सरदारा सिंह गज्जूमाजरा ने कहा कि बिजली कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रबंधन लगातार उनकी अनदेखी कर रहे हैं।

बिजली मंत्री की रिहायश के बाहर धरना देने पहुंचे कर्मचारी।

बिजली मंत्री की रिहायश के बाहर धरना देने पहुंचे कर्मचारी।

प्रोबेशन पीरियड 3 साल से घटाकर एक साल करने की मांग

नेताओं ने कहा कि बिजली कर्मचारी हर मौसम में दिन-रात अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

मोर्चा के नेताओं ने सरकार और प्रबंधन से मांग की कि पंजाब के वेतनमान तुरंत लागू किए जाएं और 35,400 रुपए का स्केल बिना किसी देरी के दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने पार्ट-टाइम स्वीपरों को नियमित करने, 298/21 और 297/11 श्रेणी के कर्मचारियों को ट्रांसको की तर्ज पर पदोन्नति देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और प्रोबेशन पीरियड को तीन साल से घटाकर एक साल करने की भी मांग की।

ऐलान हक न मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा

यूनियन नेताओं ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज तथा व्यापक किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रबंधन की होगी।

धरने के समापन पर सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर ऐलान किया कि हक मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर हम अपने अधिकार लेकर रहेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!