Friday , October 2 2026
Breaking News

जब अपनी ही सरकार के लगाए नींव पत्थर को गुरप्रीत गोगी ने तोड़ डाला था, बेबाक अंदाज के चलते सुर्खियों में रहते थे आप विधायक…

लुधियाना, (PNL) : आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना वेस्ट से विधायक गुरप्रीत गोगी की शुक्रवार देर रात पिस्टल साफ करते समय गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। विधायक गुरप्रीत गोगी एक बेबाक अंदाज में जीने वाले व्यक्ति थे। वह अपने दिल में कोई बात नहीं रखते थे बल्कि उनके दिल में जो होता था वह सभी के सामने बोल देते थे। चाहे वह बात उनके हक में हो या फिर उनके खिलाफ। अपने इसी बेबाक अंदाज के कारण विधायक गुरप्रीत गोगी कई बार सुर्खियों में आए।

पहली बार गुरप्रीत गोगी उस समय सुर्खियों में आए जब वह अपने नामांकन पत्र भरने के लिए पुराने स्कूटर पर सवार होकर पहुंचे। जिस पर वह कॉलेज जाया करते थे। जब वह चुनाव जीत कर विधायक बने तो पहली बार नगर निगम दफ्तर डी जोन पहुंचे तो उनके पास टू सीटर पोर्शे थी। वह पोर्शे पर सवार होकर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, उस समय वह ट्रोल भी हुए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने किसी की परवाह नहीं की और अपने उसी अंदाज में रहे।

अपनी ही सरकार के लगाए नींव पत्थर तोड़ा

आप विधायक गुरप्रीत गोगी अपने चिरपरिचित अंदाज में सभी से मिलते थे। वह उस समय एक बार फिर सुर्खियों में आए जब उन्होंने बुड्ढा नाले की सफाई को लेकर अपनी ही सरकार की ओर से लगाए नींव पत्थर तोड़ दिया। नींव पत्थर तोड़ने के बाद वह पूरे पंजाब में एक बार सुर्खियों में आ गए। हर कोई बात करने लगा कि गोगी में कोई बात तो है कि वह अपनी ही सरकार के खिलाफ इतने जोर से आवाज उठा रहे हैं। हालांकि, उन्हें पार्टी स्तर पर फटकार भी लगी थी। मगर वह फिर भी नहीं हटे और सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोले रखा।

पीए ने कहा- चेहरे पर नहीं था कोई तनाव
मनीष कपूर आप विधायक गोगी के बतौर पीए साथ काम करते थे। पीए मनीष कपूर के अनुसार रात को जब वह विधायक के घर से निकले तो वह पूरी तरह स्वस्थ थे। उनके चेहरे पर किसी तरह की चिंता या तनाव तो दूर, उसके लक्षण तक नहीं थे। वह अपने रोज के कार्यों में ही दिन भर व्यस्त भी रहे। वह रोजाना सुबह से लेकर रात तक उनके साथ रहते थे। कभी कोई डिप्रेशन जैसी बात भी सामने नहीं आई।

फूट-फूट कर रो पड़े विधायक अशोक पराशर

विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी को जब अंतिम विदाई के समय हलका सेंट्रल से विधायक अशोक पराशर पप्पी फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि गोगी उनका भाई था और जब भी गोगी के साथ उनकी कहीं भी मुलाकात होती तो गोगी दोनों हाथों से उसे सैल्यूट करते थे और हर बार कहते थे कि मेरा भाई आया है। गोगी उन्हें अपना भाई मानते थे उनकी कमी अब कोई भी पूरी नहीं कर सकेगा। आप विधायक पप्पी पूरी रात परिवार के साथ रहे और सुबह कुछ समय अपने घर बिताने के बाद फिर से गोगी के घर लौट आए। अंतिम समय तक उन्होंने गोगी के साथ बिताए हुए समय को याद किया और यहां तक कह दिया कि आज उन्होंने सगे भाई से भी बढ़कर दोस्त खो दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!