Thursday , October 1 2026
Breaking News

Iran ने ‘गैर-दुश्मन’ देशों के लिए खोला हॉर्मुज जलडमरूमध्य, सामने रखी ये नई शर्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान ने बड़ा और सख्त रुख अपनाया है।तेहरान ने स्पष्ट कर दिया है कि अब इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से केवल उन्हीं जहाजों को गुजरने की अनुमति दी जाएगी, जिन्हें ‘गैर-दुश्मन’ माना जाएगा और जो ईरान के सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे। न्यूयॉर्क स्थित ईरानी मिशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि जो जहाज ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की सैन्य या आक्रामक गतिविधि में शामिल नहीं हैं, और न ही उसका समर्थन करते हैं, उन्हें पहले ईरानी अधिकारियों से समन्वय करना होगा। इसके बाद ही उन्हें सुरक्षित मार्ग दिया जाएगा।

ईरान की डिफेंस काउंसिल ने इस नीति को और स्पष्ट करते हुए कहा है कि सभी ‘गैर-दुश्मन’ जहाजों को हॉर्मुज से गुजरने से पहले औपचारिक अनुमति लेनी होगी। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब ईरान लगातार संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल पर उसके सैन्य और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने के आरोप लगा रहा है।ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, तेहरान ने चेतावनी दी है कि यदि उसके पावर प्लांट्स या ऊर्जा सुविधाओं पर दोबारा हमला हुआ, तो उसकी सशस्त्र सेनाएं “निर्णायक और विनाशकारी” जवाब देंगी।

हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री ‘चोक पॉइंट्स’ में से एक है। यह फारस की खाड़ी को गल्फ ऑफ ओमान और अरब सागर से जोड़ता है। वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से होकर गुजरता है, जिससे इसकी रणनीतिक अहमियत और बढ़ जाती है। हाल के तनाव और सैन्य गतिविधियों के कारण इस क्षेत्र में कई जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, संघर्ष शुरू होने के बाद से कई जहाज यहां फंसे हुए हैं, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव बढ़ा है और आपूर्ति संकट की आशंका गहराई है।इसी बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका इस संघर्ष में जीत हासिल कर चुका है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और संचार प्रणाली को भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और ईरान समझौते के लिए इच्छुक है। हालांकि, ईरान की ओर से इन दावों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

लुधियाना पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत:लोगों ने फूलों की वर्षा की, आज से शुरू होगी हनुमंत कथा; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार देर …

‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : ‘महाभारत’ सीरियल में भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर और WWE …

कनाडा में ₹102 करोड़ के लिए 2 गुरुद्वारे गिरवी रखे:कर्ज नहीं लौटाया, कोर्ट ने बेचने पर रोक लगाई; पंजाबी मूल के पूर्व सांसद शक के घेरे में

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के 2 गुरुद्वारे लोन के लिए गिरवी रख दिए गए। …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

Abhishek Sharma का International Cricket में सबसे तेज शतक,AB de Villiers का रिकॉर्ड टूटा

स्पोर्ट्स, (PNL) : अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास …

लॉरेंस गैंग की धमकी- हम कनाडा पर राज करेंगे:हमारे पास 5000 से ज्यादा शूटर, रास्ते में आए तो गोलियां चलेंगी; चिट्‌ठी सामने आई

न्यूज डेस्क, (PNL) : गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने कनाडा सरकार को उनके देश पर राज …

पंजाब में यूथ लीडर्स की टीम बनाएंगे सचिन पायलट:एक-एक विधानसभा क्षेत्र में नेताओं की सक्रियता का रिव्यू; सेकेंड लाइन लीडर्स पर भी नजर

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट का पूरा फोकस अब विधानसभा …

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ.. भारत का अमेरिका को जवाब-समझौता नहीं करेंगे, अपने हिसाब से खरीदेंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी संसद ने कल एक संशोधन बिल पास किया जिसमें रूस …

फ्लाइट में गिप्पी ग्रेवाल का पारा ‘हाई’, टिकट बिजनेस क्लास की-बिठा दिया इकोनॉमी क्लास में, Air Canada पर आरोप

चंडीगढ़, (PNL): पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने एयर कनाडा की फ्लाइट में अपने …

WWE चैंपियन एवं BJP नेता द ग्रेट खली ने सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान, पंजाब की सियासत में मची खलबली

चंडीगढ़, (PNL): भाजपा नेता और पूर्व WWE चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली …

पाकिस्तानी जंगी जहाज भारतीय जहाज से टकराया:तेज रफ्तार से गलत दिशा में मुड़ा; दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

न्यूज डेस्क, (PNL) : अरब सागर में भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों की टक्कर …

UPI Payment: राहुल गांधी बोले- अमेरिका के दबाव में सरकार का सरेंडर, ग्राहक की जेब पर पड़ेगा असर

न्यूज डेस्क, (PNL) : देश में डिजिटल भुगतान की सबसे बड़ी पहचान बन चुके यूपीआई …

सऊदी में बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले कर रहा हूती, कितना नुकसान हुआ?

न्यूज डेस्क, (PNL) : यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर सऊदी अरब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!