Sunday , June 21 2026

बिग ब्रेकिंग : पंजाब पुलिस ने इस मामले में AAP विधायक को किया गिरफ्तार, नहीं होगी जमानत : सूत्र

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। पटियाला पुलिस ने भगोड़ा चल रहे आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कहां से गिरफ्तार किया इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन सूत्र बताते हैं कि पठानमाजरा पुलिस के शिकंजे में आ चुका है।

बता दें कि पठानमाजरा पर पटियाला में एक महिला के साथ गलत काम करने का केस दर्ज किया गया था उसके बाद वह ऑस्ट्रिया भाग गया था। पुलिस ने कोर्ट से मांग की थी कि इसे भगोड़ा करार किया जाए जिसके बाद अदालत ने उसको भगोड़ा करार कर दिया था। फिर पुलिस ने भारत के एयरपोर्टों पर इसके लुकआउट नोटिस जारी करवाए थे। आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ये केस गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज हुआ है, जिस कारण उसकी जमानत होनी मुश्किल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे हुए 7.80 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का शिकार, पुलिस ने FIR दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल के बेटे और पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!