Saturday , April 11 2026
Breaking News

पंजाब में 1 IPS और 2 PPS अधिकारियों को मान सरकार ने दिया एडिशनल चार्ज, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब में एक आईपीएस और दो पीपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश जारी किए हैं। हरमनदीप सिंह हंस, आईपीएस, संयुक्त निदेशक, अपराध, विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब को एआईजी, विजिलेंस ब्यूरो, फ्लाइंग स्क्वायड, पंजाब का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

दिग्विजय कपिल, पीपीएस, संयुक्त निदेशक, शिकायत प्रकोष्ठ, विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब को संयुक्त निदेशक, प्रशासन, विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब और संयुक्त निदेशक, आईवीसी और एसयू, विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जगतप्रीत सिंह, पीपीएस, एसएसपी, विजिलेंस ब्यूरो, लुधियाना रेंज को एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बता दें कि एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज, हरप्रीत सिंह मंडेर और एआईजी, फ्लाइंग स्क्वायड, विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब स्वर्णदीप सिंह को हाल ही में निलंबित कर दिया गया था। जब सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक, एडीजीपी एसपीएस परमार के खिलाफ कार्रवाई की थी। सरकार ने तब एडीजीपी प्रवीण सिन्हा, आईपीएस को मुख्य निदेशक, सतर्कता ब्यूरो, पंजाब का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिले CM मान:फसल नुकसान-RDF समेत कई मुद्दों पर चर्चा

न्यूज डेस्क, (PNL) :पंजाब में बारिश से फसलों को हुए नुकसान व आरडीएफ जैसे मुद्दों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!