Friday , September 11 2026
Breaking News

जालंधर में युवती ने की आत्महत्या, पंखे से फंदा लगाया, मृतका सिरसा की रहने वाली; पुलिस जांच में जुटी

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर के नूरमहल क्षेत्र के मोहल्ला रविदासपुरा में बीती रात एक 24 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सरगुन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के सिरसा की रहने वाली थी। वह कुछ समय से नूरमहल के मोहल्ला रविदासपुरा में किराए पर रह रही थी और एक सैलून में काम करती थी।

पुलिस के अनुसार सरगुन ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलने पर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नूरमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!