Friday , October 2 2026
Breaking News

CM Bhagwant Mann ने लॉन्च की Punjab Industrial Policy, बोले-न हिस्सा चाहिए, न लाल थैली; बस पंजाबियों को दें नौकरी

लुधियाना , (PNL) :  CM भगवंत मान ने लुधियाना में पंजाब इंडस्ट्रयिल पॉलिसी लॉन्च कर दी है। इसके लिए उन्होंने लुधियाना में उद्योगपतियों के साथ मीटिंग की। लॉन्चिंग के बाद CM भगवंत मान ने कहा कि हम हिस्सा डालने वाले या लाल थैली लेने वाले नहीं हैं। हमारी बस एक ही चाहत है कि आपका बिजनेस बढ़े और यहां के युवाओं को नौकरी मिल जाए। सीएम ने कहा कि मैं कॉमर्स का स्टूडेंट रहा हूं इसलिए थोड़ा बहुत जानता हूं।

उन्होंने कहा कि अगर पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है तो इंडस्ट्री का रंग जरूरी है। आपके कारण कई घरों के चूल्हे जलते हैं। आप भी अन्नदाता हैं। आज आपको दे रहे हैं, कल महिलाओं को बड़ा तोहफा देंगे। इससे पहले प्रदेश के इंडस्ट्री मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि ऐसी पॉलिसी देश में कहीं नहीं है। यह पॉलिसी अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लाई गई।

उन्होंने बताया कि सीएम का इंडस्ट्री से बहुत प्यार है। कैबिनेट में 10 मिनट में इसे पास किया गया था। उन्होंने कहा कि इसके लिए 24 कमेटियां बनी थी, जिन्होंने इसके लिए अपनी राय दी। पॉलिसी बनाने में डिपार्टमेंट के अफसर, पंजाब डेवलपमेंट कमिशन, एआई का इस्तेमाल किया है। जितनी भी राय हमें मिली थी उसमें से 77 फीसदी राय मानी। एक प्रतिशत राय केंद्र से संबंधित थी। 22 प्रतिशत रह गए। उन पर भी चर्चा की गई।

  • इंप्लायमेंट का थ्रेस होल्ड कम की। अगर आप 25 करोड़ की इंवेस्टमेंट करते हैं और आपके पास 50 इंप्लाई हैं तो वो थ्रेस होल्ड की कैटेगिरी में आ जाएंगे।

  • कैपिटल सब्सिडी पहली बार पंजाब में लाए जा रहे हैं। जेडएलडी में 100 प्रतिशत की छूट देंगे। मॉर्डनाइजेशन और एक्सपेंशन पर भी सब्सिडी दी जाएगी।

  • इंसेंटिव पैकेज के लिए 15 साल का समय उद्यमियों को दिया जाएगा। इंप्लायमेंट पर 3000 रुपए प्रति व्यक्ति प्रति व्यक्ति, IT सेक्टर के लिए 5000 रुपए प्रति वर्कर प्रति माह रखा गया है।

  • महिलाएं रात को काम कर सकेंगी और उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट में इंडस्ट्री लगाने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त इंसेंटिव मिलेंगे।

सीएम भगवंत मान ने कह कि मंत्री ने हम सभी इंडस्ट्रियलिस्ट को अपना पार्टनर मानते हैं। आप तीन यूनिटों की परमिशन लेंगे तो हम पांच की देंगे, बशर्ते आप हमारे युवाओं को नौकरी दो। सीएम ने कहा कि उद्यमियों के सुझावों पर यह पॉलिसी बनी है। 78 फीसदी सुझावों को मानकर पॉलिसी तैयार की गई है। सीएम ने कहा कि मैंने सांसद रहते हुए कई स्टैंडिंग कमेटी में काम किया। स्टेंडिंग कमेटी लोगों से सुझाव लेती है और उसके बाद उसे संसद को सौंपते हैं। पंजाब सरकार ने सभी उद्यमियों की कमेटियां बनाई। उसमें आपने राय दी और उसके आधार पर पॉलिसी बनाई गई है। सीएम ने कहा कि इस पॉलिसी में आपका दिमाग लगा है इसे बनाने वाले आप ही हैं।

भगवंत मान ने कहा कि हमने व्यवस्था को सुधारने के लिए संबंधित महकमों को एक ही जगह केंद्रित कर दिया। हमने बिजली इंडस्ट्री और स्थानीय निकाय को एक जगह किया। सभी विभाग एक दूसरे के साथ जुड़े हैं। जिसका परिणाम यह है कि काम में तेजी आई है। पॉलिसी में अगर कोई दिक्कत आई तो वो हमें बताएं। उसमें बदलाव की जरूरत है तो उसे बदलेंगे। कागज पर जो लिखा है वो सब कुछ नहीं है। जो पब्लिक हित में होगा वो बदलाव करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि विपक्षियों के पास विजन नहीं है। अकाली दल कह रहा है कि हमें वोट दो हम आपको मोटर साइिकल का टैक्स फ्री करेंगे। ये कोई विजन है। प्रदेश के विकास के लिए विजन बनाना होगा। टाटा स्टील 3200 करोड़ रुपए इंवेस्ट कर 20 मार्च को लुधियाना में अपना प्लांट शुरू कर रहे हैं। इंडस्ट्री पंजाब में आ रही है तो हमें यहां पर स्किल डेवलपमेंट के इंस्टीट्यूट खोलने पड़ेंगे। बोइंग में जीएनई के सबसे ज्यादा इंजीनियर हैं। ट्रंप का जो जहाज बन रहा है उसका सुपरवाइजर भी जीएनई लुधियाना का स्टूडेंट है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!