Saturday , July 11 2026
Breaking News

Jalandhar में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी: Noormahal इलाके में ताला तोड़कर घुसे चोर

जालंधर  ,(PNL) : नकोदर (नूरमहल) के गांव प्रताबपुरा अड्डा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा लिया। दुकान मालिक सुलखन सिंह ने बिलगा पुलिस को इस घटना की सूचना दी है। सुलखन सिंह ने बताया कि उनकी दुकान प्रताबपुरा अड्डा में है। रोजाना की तरह, वे रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह करीब आठ बजे जब वे दुकान पर पहुंचे, तो ताले टूटे हुए पाए गए। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। कीमती सामान, बैटरी, इनक्यूबेटर, कॉपर शिम और महंगे विदेशी औजार चोरी हो गए थे, जिससे लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी देते थानेदार

जानकारी देते थानेदार

ड्यूटी ऑफिसर थानेदार विजय कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उन्होंने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद, स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए और इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले पर ध्यान देने की मांग की है। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है और जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!