Monday , September 21 2026
Breaking News

हिमाचल प्रदेश में चार दिन से बर्फबारी जारी, शिमला और कुल्लू में तीन लाख पर्यटक पहुंचे, अटल टनल बंद, गाड़ियां बर्फ से ढकीं, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, (PNL) : सर्दियों में लंबे इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश की धरती बर्फबारी से सफेद हो चुकी है। यहां करीब 4 दिन से बर्फबारी हो रही है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ-साउथ पोल पर 3 फुट से ज्यादा बर्फ जम चुकी है। यहां बीती रात बर्फीला तूफान चला, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

वहीं, प्रदेश के ट्राइबल जिले लाहौल स्पीति में कल शाम से ही भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे जिले का संपर्क राजधानी से कट गया है। इसके अलावा लाहौल के सिस्सू और कोकसर में 2-2 फुट तक बर्फ जम चुकी है। वहीं, दारचा और जिस्पा में एक फुट तक बर्फ जमी है। इसके अलावा केलांग में 8 इंच तक बर्फ गिरी है।

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बीती शाम से ही अच्छी बारिश हो रही है। इससे पहाड़ों पर लंबे ड्राई-स्पेल से लोगों को राहत मिली है। ताजा बर्फबारी के बाद टूरिस्टों के चेहरे खिल उठे हैं। इससे टूरिस्ट बर्फ के बीच 2025 का स्वागत कर पाएंगे।

महज 4 दिनों में ही शिमला और कुल्लू दोनों जिलों में करीब सवा 3 लाख पर्यटक पहुंच चुके हैं। हालांकि, भारी बर्फबारी के अलर्ट को देखते हुए सरकार ने खराब मौसम के दौरान आज और कल टूरिस्टों को ऊंचे इलाकों में न जाने की सलाह दी है। ऐसा करने पर आप अपने वाहन समेत ऊंचे इलाकों में फंस सकते हैं।

देखें अन्य तस्वीरें

👇👇

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!