Monday , April 20 2026
Breaking News

जालंधर के चौगिट्टी फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को ट्राले ने मारी टक्कर, एंबुलेंस ड्राइवर की मौत

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास मरीज को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस को तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। वहीं इलाज के लिए जालंधर लाया जा रहा मरीज गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल मरीज को तुरंत एक अन्य एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह एक एंबुलेंस जालंधर की तरफ से मरीज को लेकर जा रही थी। इस दौरान ट्राले ने पीछे से एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। ट्राले की टक्कर के बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई और एंबुलेंस में सवार मरीज गंभीर जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया। एंबुलेंस को क्रेन की मदद से सड़क किनारे खड़ा कर यातायात को सुचारू किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता-चादरा और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा

अमृतस​र , (PNL) : पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!