Friday , October 2 2026
Breaking News

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर एसजीपीसी के सभी संस्थानों में छुट्टी, प्रधान धामी बोले- राजघाट पर संस्कार ना करना अपमानजनक, बनाया जाए स्मारक

अमृतसर, (PNL) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। एसजीपीसी के तेजा सिंह समुद्री हाल में एसजीपीसी के सभी पदाधिकारियों की ओर से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। डा. मनमोहन सिंह के निधन के शोक में एक दिन के लिए एसजीपीसी के सभी संस्थानों को भी बंद किया गया।

शोकसभा के दौरान शिरोमणि कमेटी के सभी कर्मचारियों ने मूलमंत्र और गुरुमंत्र का जाप कर प्रार्थना की। इस अवसर पर धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य भाई अजायब सिंह प्रकाश एवं शिरोमणि कमेटी के सचिव स. प्रताप सिंह ने देश के प्रति मनमोहन सिंह की सेवाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि डा. मनमोहन सिंह एक साधारण परिवार से निकलकर अपनी मेहनत और प्रतिभा से ऊंचे पद तक पहुंचे। वह देश के पहले सिख प्रधानमंत्री बने, जिससे पंजाबियों और खासकर सिख पगड़ी की पहचान पूरी दुनिया में बनी।

प्रताप सिंह ने कहा कि सिख समाज के डा. मनमोहन सिंह पर उन्हें गर्व है और उनके सम्मान में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के आदेश पर शिरोमणि कमेटी के कार्यालयों और संस्थानों में एक दिन की छुट्टी कर दी गई है।

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की ओर से भारत सरकार से कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से उनके परिवार की मांग के अनुरूप उपयुक्त स्मारक बनाने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को याद रखना चाहिए कि डा. मनमोहन सिंह के कारण ही देश आज स्थिर है और सरकार का कर्तव्य है कि उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए परिवार की भावना के अनुरूप उचित सम्मान दिया जाए।

एडवोकेट धामी ने कहा कि जब दुनिया आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही थी, तब डा. मनमोहन सिंह ने जहां अपने तजुर्बे से देश को आर्थिक रूप से स्थिर किया, वहीं पूरी दुनिया को मार्गदर्शन भी दिया। ऐसे व्यक्तित्व के निधन के बाद उनका संस्कार राजघाट पर न करना अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस ओर ध्यान देने की अपील की और सिख शख्सियत डा. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि के रूप में एक उपयुक्त स्मारक का निर्माण करने के लिए कहा।

यह पदाधिकारी रहे उपस्थित

स. सतबीर सिंह धामी, सचिव धर्म प्रचार समिति, बलविंदर सिंह काहलवां, अतिरिक्त सचिव प्रितपाल सिंह, निजी सचिव शाहबाज सिंह, उप सचिव गुरचरण सिंह कोहाला, स. जसविंदर सिंह जस्सी, स. बलविंदर सिंह खैराबाद, एस. हरभजन सिंह स्पीकर, अधीक्षक एस. निशान सिंह, स. मलकीत सिंह बेहरवाल, मैनेजर स. सतनाम सिंह रियाड़ सहित शिरोमणि कमेटी, धर्म प्रचार कमेटी और श्री दरबार साहिब का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

केंद्र सरकार सुखमिंदर सिंह राजपाल ने कहा-डॉ. मनमोहन सिंह का एक उपयुक्त स्मारक बनाया जाए

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष यूथ अकाली दल जालंधर सुखमिंदर सिंह राजपाल ने भारत सरकार से देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से उनके परिवार की मांग के अनुरूप उपयुक्त स्मारक बनाने का अनुरोध किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार को याद रखना चाहिए कि डॉ. मनमोहन सिंह के कारण ही देश आज स्थिर है और सरकार का कर्तव्य है कि उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए परिवार की भावना के अनुरूप उचित सम्मान दिया जाए। राज्यपाल ने कहा कि जब विश्व आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था, डॉ. मनमोहन सिंह ने अपनी सूझबूझ से जहां देश को आर्थिक रूप से स्थिर किया वहीं पूरी दुनिया का मार्गदर्शन भी किया।

ऐसे व्यक्तित्व के निधन के बाद उनका संस्कार राजघाट पर न करना अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से इस ओर ध्यान देने की अपील की और विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाले सिख व्यक्तित्व डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि के रूप में एक उपयुक्त स्मारक का निर्माण। अटल बिहारी वाजपेई, आईके गुजराल जी जैसे पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट में ही हुआ है, लेकिन अब डॉ. मनमोहन सिंह जी को राजघाट में जगह नहीं दी गई है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!