Tuesday , October 20 2026
Breaking News

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा श्री आनंदपुर साहिब में बुलाये गये ऐतिहासिक विधान सभा सत्र के दौरान श्री गुरु तेग़ बहादुर जी को श्रद्धांजलि भेंट

श्री आनंदपुर साहिब, (PNL) : श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी स्मारक पर बुलाये गये पंजाब विधान सभा के ऐतिहासिक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘रंगरेटा गुरु का बेटा’ भाई जैता जी को समर्पित इस स्थान से संबोधन करते हुए वित्त मंत्री ने गुरु साहिब की अनुपम शहादत को मानव इतिहास में सर्वाेच्च बताया और कहा कि गुरु साहिब ने दूसरे धर्म और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

सदन में अपने संबोधन के दौरान एडवोकेट चीमा ने सिख इतिहास में बलिदान की अनुपम परंपरा का जिक्र करते हुए श्री गुरु अर्जन देव जी से शुरू होकर चार पीढ़ियों तक चले बलिदानों को याद किया, जिसमें गुरु अर्जुन देव जी के बाद श्री गुरु तेग़ बहादुर जी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, माता गुजरी जी और चार साहिबजादों ने अपनी शहादत दी। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी इतिहास में अभी तक ऐसा इतिहास नहीं पढ़ा जिसमें शांति, एकता और सभी धर्मों के सम्मान के लिए इतनी कुर्बानियां दी गई हों। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने विश्व बंधुत्व का संदेश देते हुए अत्याचार के सामने डटकर मुकाबला किया और उनका यह संदेश आज भी मानवता के लिए प्रकाश-स्तंभ बना हुआ है।

देश के मौजूदा हालात पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ रही नफरत और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे हमलों पर गहरी चिंता जताई। मणिपुर और उत्तर प्रदेश में हिंसा के अन्य वक्ताओं द्वारा दिए गए हवालों का जिक्र करते हुए उन्होंने जातीय आधार पर हो रहे अत्याचारों को उजागर किया।

श्री चीमा ने कहा कि पंजाब को भी सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश की कृषि, शिक्षा व्यवस्था और दरियाओं के पानी पर डाका डालने की संकुचित चालें शामिल हैं। उन्होंने राजधानी चंडीगढ़ पर पंजाब के दावे संबध्ंाी हाल ही में उठ रही चुनौतियों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान की शिक्षाओं का पालन करते हुए पंजाब के तीन करोड़ लोग देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए कटिबद्ध हैं और प्रदेश के हक़ों के लिए दृढ़ता से लड़ेंगे।

वित्त मंत्री ने भाई जैता जी की विरासत को प्रतीकात्मक पहल के साथ-साथ विधायी कार्रवाई के द्वारा सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की। उन्होंने ‘आप’ सरकार द्वारा पेश किए गए पंजाब लॉ ऑफिसर्स बिल की महत्ता पर प्रकाश डाला, जो हाईकोर्ट में हाशिए पर रहे समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि यह वह कदम है जो पिछले 75 वर्षों में नहीं उठाया गया। श्री चीमा ने इस बात पर भी गर्व जताया कि यह सत्र भाई जैता जी की यादगार पर आयोजित किया गया है और यह कदम उन वीर योद्धाओं को बनता सम्मान देता है जिन्होंने गुरु साहिब का पूरी निष्ठा से साथ दिया।

अंत में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस पवित्र धरती पर विधान सभा सत्र करवाने की ऐतिहासिक पहल के लिए स्पीकर और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस सत्र और वर्तमान पंजाब सरकार द्वारा गुरु साहिब तथा उनके पैरोकारों भाई मती दास जी, भाई सती दास जी व भाई दयाला जी प्रति दिखाए गए गहरे सम्मान को देख रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

अमृतसर में होटल के बाहर युवक को तलवारों से काटा:2 भाइयों ने झगड़े के बाद की हत्या; आरोपी बटाला के रहने वाले; 2 बच्चों का पिता

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर 2 भाइयों ने एक …

अमृतसर में आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी करेंगे दौरा:गैंगस्टरवाद प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात; परगट सिंह सहित पार्टी नेता रहेंगे मौजूद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पंजाब …

लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव:आधी रात को वारदात, एक रात पहले करनाल में भी हो चुका हमला

लुधियाना , (PNL) : दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस …

जालंधर के राओवाली में सजेगी पटाखा मार्केट:150 के करीब दुकानें बनाने की तैयारी, पटाखों पर भी महंगाई का असर; 10% महंगे हुए

जालंधर , (PNL) : पठानकोट रोड हाईवे पर गांव राओवाली में इस बार पटाखा मार्केट सजेगी। …

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में चली गोलियां, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. …

परविंदर सिंह झोटा का 6वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, इंसाफ की लड़ाई में उतरे बब्बू मान और जी खान, नीरू बाजवा ने रोकी फिल्म, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह …

दो दिन बाद फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर …

जालंधर में श्मशान घाटों के लिए MP फंड जारी:सांसद अशोक मित्तल ने मॉडल टाउन को 50 लाख और कैट को एक करोड़ को दिया

जालंधर  , (PNL) :  भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने जालंधर और आसपास के इलाकों में …

जालंधर में किसान से सनसनीखेज लूट:नकाबपोश बदमाशों ने दातर दिखाकर छीनी इलेक्ट्रिक स्कूटी व मोबाइल, एक बदमाश का चेहरा दिखा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात के गोराया इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने लूट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!