Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब से दुखद खबर : शादी की खुशियां मातम में बदली, दूल्हे के छोटे भाई की मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : एक दिन पहले जिस घर में शादी की शहनाई बज रही थी, आज उस घर में मातम छा गया है। परिवार व रिश्तेदारों को रो-रोकर बूरा हाल है। दूल्हे के छोटे भाई की मौत से शादी वाले घर में रोने की आवाजें गूंज रही हैं। घटना फाजिल्का की है। दूल्हे के छोटे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई।

हाईवे पर कैंटर और बाइक की भिड़ंत में टक्कर के बाद बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक 22 वर्षीय हरबंस की के बड़े भाई की एक पहले ही शादी हुई थी। हरबंस शादी के बाद रिश्तेदारों को छोड़ने रेलवे स्टेशन गया था। वहां से घर लौटते समय उसकी बाइक की छोटा हाथी (कैंटर) से टक्कर हो गई। हरबंस को जख्मी हालत में फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के अनुसार, हरबंस के भाई की शादी रविवार को हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था और रिश्तेदार लौटने लगे थे। हरबंस सोमवार सुबह अपने रिश्तेदारों को रेलवे स्टेशन छोड़ने बाइक पर गया था। मामा के बेटे जसवंत सिंह ने बताया कि रविवार को ही बरात आई थी और पूरा परिवार जश्न में झूमा हुआ था। रिश्तेदारों की विदाई चल रही थी। हरबंस रिश्तेदारों को स्टेशन छोड़कर लौट रहा था तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर के पीछे लगा लोहे का डाला तक टूट गया। टक्कर के बाद हरबंस गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौत हो गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!