Tuesday , September 8 2026
Breaking News

गुरदासपुर मेरिटोरियस स्कूल में खाना खाने के बाद 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल दाखिल करवाया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में रात का खाना खाने के बाद कई विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने फूड पॉइज़निंग को इसका कारण बताया है। हालांकि बच्चे खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं और उनको इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है

घटना बीती रात की है, जब खाना खाने के बाद अचानक विद्यार्थियों को बेचैनी महसूस होने लगी। कुछ विद्यार्थियों को उल्टियां हुईं और कुछ बेहोश भी हो गए। अस्पताल में भर्ती कराए गए सभी विद्यार्थी अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।डॉक्टर कृति ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे मेरिटोरियस स्कूल के 8 बच्चों को अस्पताल लाया गया था। इन बच्चों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। उन्होंने पुष्टि की कि फूड पॉइज़निंग के कारण ही बच्चों की तबीयत खराब हुई थी।

विद्यार्थियों के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वे पहले भी कई बार खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि स्कूल में बच्चों को सही और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। ये सभी बच्चे स्कूल के हॉस्टल में रहते हैं और वहीं का खाना खाते हैं।

बच्चों ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे 8 से 10 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनको उल्टियां होने लगीं। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों की हालत ठीक हैं। उनको इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

आयरन की गोलियां देने के बाद बिगड़ी हालत

मेरिटोरियस स्कूल गुरदासपुर के प्रिंसिपल राजीव महाजन ने बताया कि बच्चों को दोपहर के समय आयरन की गोली दी गई थी जिसके चलते कुछ बच्चों को घबराहट और उल्टियां हुई थी और बच्चों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था अब सभी बच्चे बिल्कुल तंदुरुस्त हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और आज बच्चों के दोबारा सारे टेस्ट करवाए जा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!