Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में बेअदबी : पहले चप्पलों समेत मंदिर के अंदर आ गया परिवार, फिर मूर्ति की खंडित, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : लुधियाना के ताजपुर रोड श्री ओम शिव शक्ति मंदिर में सुदाकर पाठक नगर में बीते दिन उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब मोहल्ला निवासियों ने एक व्यक्ति और उसके परिजनों पर मंदिर में घुसकर बेअदबी करने का आरोप लगाया। घटना के बाद इलाके में रोष फैल गया है और लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मंदिर कमेटी और इलाके के लोग प्रशासन के बयानों पर मामला दर्ज करने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने धारा 298 और 3 (5) BNS के तहत संदीप कुमार और उसके परिवार पर केस दर्ज कर लिया है।

मंदिर प्रधन और मोहल्ला निवासियों ने बताया कि 1 फरवरी की शाम उन्हें फोन पर सूचना मिली कि संदीप कुमार नामक व्यक्ति मंदिर में चप्पल पहनकर घुस आया है और वहां शिव जी की मूर्ति को नुकसान पहुँचा रहा है। सूचना मिलते ही मंदिर के प्रधान मरीथ बुभाव, साथ में कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि संदीप कुमार और उसके साथी चप्पलें पहने हुए ही मंदिर से बाहर निकल रहे थे।

जब प्रधान ने संदीप से पूछा कि उसने मंदिर की बेअदबी क्यों की तो आरोप है कि संदीप ने जवाब दिया ये जगह मेरी है मेरे पास कोर्ट के ऑर्डर हैं…मैं यहाँ तोड़फोड़ कर सकता हूँ। जैसे ही मोहल्ले के अन्य लोग जुटने लगे तो संदीप कुमार अपने बेटे पत्नी और अन्य परिजनों के साथ मौके से फरार हो गया।

इसके बाद लोगों ने देखा कि शिव जी की मूर्ति खंडित पड़ी है जिससे मोहल्ला निवासियों की धार्मिक भावनाएँ गहराई से आहत हुई हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि संदीप कुमार व परिवार ने सोची-समझी साज़िश के तहत मंदिर में घुसकर मूर्ति तोड़ी और चप्पलें पहनकर परिसर में प्रवेश कर अत्यंत गंभीर धार्मिक बेअदबी की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!