Thursday , July 30 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अमृतसर में पुलिस चौकी में ब्लास्ट, आतंकी हमले का शक, सीपी बोले-ग्रेनेड हमला नहीं

अमृतसर, (PNL) : पंजाब में आतंकियों ने एक और धमाके को अंजाम दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह धमाका अमृतसर बाईपास स्थित फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस चौकी में किया गया है। इसमें किसी के भी हताहत होने या घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि फतेहगढ़ चुड़ियां पुलिस चौकी को पिछले साल बंद कर दिया गया था। ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर अन्य अफसरों के साथ पहुंचे और मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रेनेड का इम्पैक्ट काफी ज्यादा होता है। लेकिन यहां वह इम्पैक्ट देखने को नहीं मिल रहा, इसलिए इसे ग्रेनेड हमला कहना वाजिब नहीं होगा।

लेकिन पुलिस कमिश्नर से इस बात से इनकार नहीं किया है कि धमाके की आवाज आई है। धटना स्थल के पास ही पुलिस की तरफ से नाका लगाया हुआ था। जब धमाके की आवाज आई तो पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें कोई सबूत नहीं मिला। लेकिन चश्मदीदों के अनुसार, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों की तरफ से कुछ सबूतों को इकट्ठा किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!