Thursday , July 30 2026
Breaking News

जालंधर में पादरी की पत्नी के साथ गैंगरेप, पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ किया केस दर्ज, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। थाना डिवीजन नं 6 की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन चारों ने श्री फतेहगढ़ साहिब के एक पादरी की पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस को दिए गए बयानों में फहेतगढ़ साहिब के रहने वाले पास्टर की पत्नी ने कहा-वह ईसाई समाज से संबंध रखती हैं और अक्सर वह धार्मिक प्रचार के लिए वह पंजाब के विभिन्न जिलों में आती जाती रहती हैं। उनके साथ उनके पति और अन्य लोग भी होते हैं।

जालंधर में के पास्टर फैरिस मसीह उनके जानकार थे और उनके साथ वह जालंधर में प्रचार कर चुकी थी। जिसके चलते उनकी आपस में बातचीत होती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फैरिस से उन्होंने पैसे लेने थे। उक्त पैसा लेने के लिए वह जालंधर आईं थी। उसी दौरान उनके साथ आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित ने उन्हें बयानों में कहा- जब वह फैरिस से मिलने के लिए जालंधर आई तो फैरिस ने आशीर्वाद के तौर पर उनके सिर पर हाथ रखा और वह बेहोश हो गईं। पीड़ित ने कहा- जब वह होश में आईं तो उनका शरीर दुख रहा था। जिससे उन्हें लगा कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है। जिसके बाद मामला आगे बढ़ा तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने लंबी जांच के बाद ये मामला दर्ज कर लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!