Wednesday , September 9 2026
Breaking News

America से डिपोर्ट हुए 4 और पंजाबी अमृतसर पहुंचे! इन जिलों के रहने वाले है युवक

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab के रहने वाले चार और निर्वासित लोग अमृतसर पहुंचे और समझा जाता है कि ये चारों लोग उन 12 अवैध भारतीय प्रवासियों में शामिल हैं जिन्हें पनामा के रास्ते अमेरिका से लाया गया। अमृतसर की उपायुक्त साक्षी साहनी ने उनके पहुंचने की पुष्टि करते हुए बताया कि वे गुरदासपुर, पटियाला और जालंधर जिलों के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि वे दिल्ली से एक वाणिज्यिक उड़ान के जरिए श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि हरप्रीत सिंह और मनिंदर दत्त गुरदासपुर के रहने वाले हैं, जुगराज सिंह जालंधर के रहने वाले हैं और जतिंदर सिंह पटियाला जिले के नाभा के रहने वाले हैं।

इससे पहले अवैध प्रवासियों के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप सरकार की कार्रवाई के बीच पांच, 15 और 16 फरवरी को सैन्य विमान से अवैध भारतीय प्रवासियों के तीन जत्थों को अमेरिका से वापस भेजा गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!