Wednesday , August 19 2026
Breaking News

लुधियाना ATM लूट मामले में 2 गिरफ्तार:चोरी के बाद लखनऊ भागे; एक ने करनी थी बहन की शादी, दूसरे को बनाना था घर

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से लूट की वारदात में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 12-13 जून की दरमियानी रात प्रताप चौक के पास स्थित एटीएम को निशाना बनाया था। वारदात से पहले दोनों ने दिन के समय एटीएम की रैकी की और रात को घटना को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। उन्होंने बिना गैस कटर या किसी विशेष उपकरण के एटीएम का लॉक खोलकर करीब 17 लाख 98 हजार रुपए चुरा लिए थे। घटना के बाद दोनों ट्रेन से उत्तर प्रदेश के लखनऊ भाग गए थे।

थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 13 लाख 75 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि मामले में आगे की पूछताछ की जा सके।

पुलिस गिरफ्त में लुटेरे।

पुलिस गिरफ्त में लुटेरे।

जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र 24 और 19 वर्ष है। दोनों वर्तमान में लुधियाना में रह रहे थे। पहले आरोपी की पहचान सुदांशु महाजन निवासी गांव आलोवाल, थाना आलोवाल, जिला कपूरथला के रूप में हुई है। वह फिलहाल मकान नंबर 12011, गली नंबर 3, गढ़वाली मंदिर के नजदीक, एसएएस नगर, ढोलेवाल में किराये के मकान में रह रहा था।

दूसरे आरोपी की पहचान वसीम खान उर्फ मोटू (19) निवासी गांव बेनीपुर बलदेव, थाना गौरीगंज, जिला अमेठी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में मकान नंबर 12172, गली नंबर 21, राम नगर, ढोलेवाल, थाना डिवीजन नंबर-6, लुधियाना में किराए पर रह रहा था।

बहन की करनी थी शादी

पुलिस के मुताबिक आरोपी वसीम ने अपनी बहन की शादी करनी थी। वहीं आरोपी सुदांशू महाजन ने घर खरीदना था, जिस कारण इन्होंने इस लूटकांड को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने पैसे लूटने के बाद आपस में बांटे। फिर लुधियाना रेलवे स्टेशन के जरिए लखनऊ पहुंच गए।

दिहाड़ी का काम नहीं मिल रहा था

कुछ दिन लखनऊ में बदमाशों ने पैसों से मौज मस्ती की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को लोकेट कर काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सुदांशू महाजन ने बताया कि गर्मियों के मौसम में वह अक्सर रात के समय प्रताप चौक, लुधियाना स्थित एटीएम कक्ष के अंदर सो जाता था। पिछले कुछ दिनों से उसे दिहाड़ी का काम नहीं मिल रहा था, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। सुदांशू के खिलाफ पहले भी पुलिस ने एक कलंदरा दिया हुआ है।

एटीएम में सुरक्षा कर्मी तक तैनात नहीं

इस केस में बैंक प्रबंधकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिस जगह यह वारदात हुई है उस एटीएम में कोई सुरक्षा कर्मी तक तैनात नहीं किया हुआ। वारदात के बाद घटना स्थल पर कोई हूटर तक नहीं बजा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!