Monday , November 2 2026
Breaking News

कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के ठिकाने पर ED की छापेमारी, CRPF के जवान भी तैनात

होशियारपुर , (PNL) : पंजाब के होशियारपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) छापेमारी की. सोमवार (2 नवंबर) की सुबह करीब 5 बजे ईडी की टीमें अरोड़ा के आवास पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी. इस दौरान कांग्रेस नेता अपने घर के अंदर ही मौजूद थे. अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तीन से चार गाड़ियों में केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर पहुंचे. अधिकारियों के साथ भारी संख्या में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी मौजूद हैं. किसी भी अवांछित स्थिति से निपटने और जांच प्रक्रिया को बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए CRPF के जवान तैनात किए गए हैं.

फिलहाल केंद्रीय एजेंसियों की इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. टीम किस मामले में पहुंची है और क्या कार्रवाई की जा रही है, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. फिलहाल आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े किसी मामले में हो सकती है. हालांकि इस पूरे मामले में एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.

इस बीच सुंदर शाम अरोड़ा के वकील एचएस सैनी भी उनके आवास पर पहुंचे. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अंदर मौजूद ईडी के दो अधिकारियों से उनकी बातचीत हुई है. अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट किया कि जांच जारी है और इस स्तर पर मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की जा सकती. उन्होंने बताया कि जांच टीम ने उनसे कुछ दस्तावेज मांगे थे, जो उनके पास उपलब्ध थे. उन्होंने वो कागजात अधिकारियों को सौंप दिए. उन्होंने कहा कि मुझे जांच पूरी होने तक इंतजार करने के लिए कहा और बताया कि जांच पूरी होने के बाद वे मुझे मामले से जुड़ी जानकारी देखने देंगे, साथ ही मुझे उचित कानूनी सलाह लेने का मौका भी देंगे.

कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के ठिकानों पर पहले भी जांच एजेंसियों की कार्रवाई हो चुकी है. पूर्व में उनके खिलाफ आयकर विभाग और विजिलेंस की जांच हो चुकी है. मंत्री पद पर रहते हुए उन पर कई मामलों में भ्रष्टाचार और घोटाले के गंभीर आरोप लगे थे. अरोड़ा पर कई औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन और अन्य सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार व वित्तीय गड़बड़ियों के गंभीर आरोप लगे थे. वहीं एक मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस अधिकारी को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था. यह मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है. इसके अलावा भी उन पर कई अन्य आरोपों की जांच चल रही है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में अधिकारियों के भरोसे टला किसानों का प्रदर्शन:अफसरों ने मांगी मंडियों की सूची, किसान बोले-खरीद नहीं हुई तो फिर आंदोलन करेंगे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सरकारी खरीद मंडियां बंद होने के विरोध में भारतीय किसान …

जालंधर में आज भारत-दक्षिण कोरिया के बीच महामुकाबला:सुरजीत हॉकी स्टेडियम में होंगे 3 मैच; चीन-बांग्लादेश की टीमें भी आमने-सामने होंगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी सोमवार का दिन बेहद रोमांचक …

चंडीगढ़ प्रशासक ने पंजाब सरकार-पुलिस की तारीफ की:कटारिया बोले-अपराधी पकड़ने में मदद की; दो जगह मर्डर से पीड़ा पहुंची

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने पंजाब सरकार और पुलिस की तारीफ …

नूरमहल में तस्करों का मीडिया कर्मी पर हमला, टांग तोड़ी:हाथ-सिर पर लगी चोटें; स्कूटी तोड़ी-मोबाइल जलाया, FIR दर्ज

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में नशा तस्करों ने मीडिया कर्मी पर जानलेवा हमला …

लुधियाना में अकाउंटेंट ने किया सुसाइड:चुन्नी से कमरे में फंदा लगाया; पिता बोले-फैक्ट्री मालिक ने किया प्रताड़ित

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के फोकल पॉइंट फेज-2 स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले …

जालंधर के लांबड़ा में कैटरिंग कर्मी से लूट:बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला किया; 5 हजार कैश और मोबाइल लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लांबड़ा इलाके में देर रात घर लौट रहे कैटरिंग कर्मचारी …

पंजाब में AAP को एक और झटका! जौड़ामाजरा और पठानमाजरा के बाद अब इस MLA ने दिया इस्तीफा

अमृतसर, (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक और …

जालंधर 9 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई

  जालंधर , ( PNL ) : कमिश्नरेट पुलिस की ओर से विभाग में लंबे …

सड़कों का बढ़ा बजट, नशे के खिलाफ 35 स्पेशल कोर्ट… पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले

चंडीगढ़ , (PNL) :चंडीगढ़ में पंजाब सीएम आवास पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

फिरोजपुर में तीन बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था झाग, इलाके में दहशत का माहौल

फिरोजपुर , (PNL) : पंजाब के फिरोजपुर जिले स्थित गांव मोहरे वाला से एक बेहद …

पंजाब में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही AAP में बगावत, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पटियाला, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को आगामी पंजाब …

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!