Tuesday , September 29 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में बदमाशों ने स्कूल पर चलाई गोलियां, परीक्षा दे रहे बच्चे सहमे, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, एक करोड़ रुपए मांग रहा था, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के बॉर्डर एरिया से आ रही है। तरनतारन के खेमकरण में बदमाशों ने एक स्कूल पर गोलियां चलाई है। सेंट कबीर कान्वेंट स्कूल के गेट पर फायरिंग की घटना से वहां हड़कंप मच गया। घटना वीरवार सुबह 11.50 बजे की है। यह यह घटना हुई तो स्कूल में बच्चों की परीक्षा चल रही थी। गोलियों की आवाज से बच्चे सहम गए। बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गोलियों की आवाज सुनकर स्कूल में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पट्टी की पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र भर में नाकाबंदी करवाई गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। हालांकि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
सेंट कबीर कान्वेंट स्कूल दासूवाल (वल्टोहा) के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) मानवजीत सिंह संधू ने बताया कि कुछ समय पहले विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल ने फोन करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसी शिकायत थाना सदर पट्टी पुलिस को दी गई है। जून माह में स्कूल के गेट नंबर दो पर दोपहर के समय बदमाशों ने उनकी कार पर आठ गोलियां चलाई थी।

संधू ने बताया कि वीरवार को स्कूल में बच्चों की परीक्षा थी। पेपर के बाद दोपहर 12 बजे छुट्टी करने की तैयारी की जा रही थी। ठीक 10 मिनट पहले (11.50 बजे) बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गेट नंबर एक पर गोलियां दागीं। स्कूल में 850 से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ाई करते हैं।

संधू ने बताया कि स्कूल के आसपास पीसीआर टीम को तैनात करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने स्कूल की व्यवस्था मामले में उनकी शिकायत को हलके में लिया है। मानवजीत सिंह संधू ने बताया कि रंगदारी को लेकर गोली चलने की यह दूसरी घटना है। थाना सदर पट्टी के प्रभारी विपन कुमार का कहना है कि पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!