Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब के इस जिले में डेरा ब्यास के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर पर दिया धरना-नारेबाजी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में ब्यास दरिया में आई बाढ़ से प्रभावित किसानों ने डेरा ब्यास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने कपूरथला के डीसी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि डेरा ब्यास की गतिविधियों के कारण नदी ने अपना मार्ग बदल लिया है और इसी वजह से बाढ़ की स्थिति पैदा हुई। बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

अपनी मांगों को लेकर किसानों ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि डेरा ब्यास द्वारा नदी के प्रवाह से छेड़छाड़ की गई, जिससे हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो गईं और सैकड़ों एकड़ जमीन दरिया की चपेट में आ गई।

इस वजह से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिनकी जमीनें पानी में समा गई वो अब उन्हें वापस कैसे मिलेगी। इस सारी स्थिति के लिए डेरा जिम्मेदार है। किसानों ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा दिया। किसानों ने घंटों तक डीसी दफ्तर कपूरथला के मुख्य गेट पर धरना दिया। किसानों पंजाब सरकार, केंद्र सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने यह मुद्दा प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में भी उठाया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!