Wednesday , November 11 2026
Breaking News

जालंधर की इस चार प्रमुख सड़कों के निर्माण का कार्य हुआ शुरू, नितिन कोहली और मेयर वनीत धीर ने किया उद्घाटन, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर शहर के नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए आज आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली और जालंधर के मेयर वनीत धीर ने शहर की प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

शहर की मुख्य सड़कें – डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, फुटबॉल चौक, कपूरथला चौक और स्वामी विवेकानंद चौक (वर्कशॉप चौक) – का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 3 करोड़ रुपये है।

उद्घाटन अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि जालंधर के विकास की नई शुरुआत आज से हो रही है। अब सड़क निर्माण का काम केवल दिखावे के लिए नहीं होगा, बल्कि टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण होगा। हमारा उद्देश्य सिर्फ सड़कें बनाना नहीं है, बल्कि शहर के हर नागरिक की सुविधा और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

आने वाले महीनों में और भी सड़कों और बुनियादी ढांचे में सुधार कार्य किए जाएंगे ताकि जालंधर आधुनिक, व्यवस्थित और सभी के लिए सुगम शहर बन सके। जनता के लिए किए जाने वाले ये विकास कार्य उनकी रोज़मर्रा की परेशानियों को कम करेंगे और उन्हें स्थायी समाधान देंगे। जब सड़कें मज़बूत होंगी तो ट्रैफिक सुगम होगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और आम नागरिक को स्थायी राहत मिलेगी। हमारा लक्ष्य है कि जालंधर आने वाले वर्षों में पंजाब के सबसे विकसित शहरों में गिना जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से वर्कशॉप चौक तक की सड़क शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। इसके बनने से प्रतिदिन की समस्याओं से जनता को राहत मिलेगी। इस परियोजना को जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने इस विकास कार्य का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रयासों की सराहना की। स्थानीय निवासियों ने कहा कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, और अब इसके शुरू होने से उन्हें स्थायी राहत मिलेगी।

इस मौके पर विजय वासन, जतिन गुलाटी, गोल्डी मरवाहा, संजीव त्रेहन, सुभाष शर्मा, तरूण सिक्का, धीरज सेठ, निखिल अरोड़ा, अजय चोपड़ा, त्रिलोक सिंह सरन, गौरव उप्पल, गगन उप्पल, हैप्पी बारिंग, वरिंदर शर्मा, एमबी बाली, विकास ग्रोवर, नीरज गुप्ता, हरिंदर सिंह चुघ, कुलविंदर सिंह चावला, मनजीत सिंह तुली, राजीव गिल, नवजोत मौजूद रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Jalandhar मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक्टिवा सवार युवती घायल; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर , (PNL) : मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!