Monday , September 21 2026
Breaking News

जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत पर डॉक्टरों ने जताई चिंता; 15 जनवरी को Supreme Court में सुनवाई

न्यूज डेस्क, (PNL) : संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) गैरराजनीतिक के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल  का संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर सोमवार को आमरण अनशन 49वें दिन भी जारी रहा। डाक्टरों का कहना है कि उनकी सेहत हर दिन नाजुक हो रही है और कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। इसी बीच पातड़ां में एसकेएम के दोनों गुटों गैरराजनीतिक व राजनीतिक की संयुक्त बैठक हुई।

 

18 जनवरी रणनीति बनाएगा किसान संगठन

इसमें शामिल नेताओं ने किसानी मांगों को लेकर मिलकर केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ने पर सहमति जताई। बैठक में फैसला हुआ कि 18 जनवरी को सभी किसान संगठनों के नेताओं के साथ बैठक कर केंद्र के खिलाफ संयुक्त रणनीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही राज्यभर में किसानों के केंद्र की नई कृषि विपणन नीति के ड्राफ्ट की प्रतियां जलाकर लोहड़ी मनाई।

किसानों का जत्था पहुंच रहा है खनौरी

पातड़ां के गुरुद्वारा साहिब में संयुक्त बैठक के बाद किसान नेताओं ने कहा कि बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक हुई। केंद्र सरकार के खिलाफ सभी ने एकजुट होकर संघर्ष करने का फैसला लिया। केंद्र के खिलाफ व्यापक संघर्ष की रणनीति बनाने के लिए 18 जनवरी को पातड़ां में सभी किसान संगठनों की बैठक होगी। बैठक में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़, जोगिंदर सिंह उगराहां, बलबीर सिंह राजेवाल, रमिंदर पटियाला व डॉ. दर्शनपाल सहित कई किसान नेता मौजूद थे। उधर, सोनीपत से किसानों का एक जत्था डल्लेवाल के समर्थन में खनौरी पहुंचा। मंगलवार को कैथल जिले से किसान पहुंचेंगे। हरियाणा के किसानों ने कहा कि वह जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ हैं व उनके संदेश एवं संघर्ष की दास्तान को गांव-गांव में बैठक करके हर घर तक पहुंचाएंगे। लोहड़ी के त्योहार के मद्देनजर खनौरी बॉर्डर पर दोनों फोर्मों की तरफ से नई खेती नीति ड्राफ्ट की कापियां जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया गया।

15 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य से संबंधित मामले और अन्य याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 जनवरी को सुनवाई करेगा। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिस्वर सिंह की पीठ डल्लेवाल की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करेगी। शीर्ष अदालत पंजाब सरकार के अधिकारियों के विरुद्ध अवमानना कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर भी सुनवाई करेगी, जिन्होंने पिछले वर्ष 20 दिसंबर को डल्लेवाल को अस्पताल ले जाने के उसके निर्देशों का पालन नहीं किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!