Thursday , July 30 2026
Breaking News

Punjab में धुंध को लेकर अलर्ट जारी, विजिबिलिटी रहेगी शून्य

चंडीगढ़, (PNL) : घनी धुंध, शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड झेल रहे पंजाब के लोगों के लिए लोहड़ी राहत लेकर आई। लोहड़ी पर धुंध से भी राहत रही। वहीं, सुबह आठ बजे ही मौसम साफ रहने से धूप निकल आई। जैसे-जैसे दिन बढ़ा, धूप भी बढ़ती गई। अधिकांश जिलों में पूरा दिन धूप खिली रही। जिससे लोहड़ी पर पतंगबाजी करने वालों के चेहरे भी खिल उठे।

 

अमृतसर और पठानकोट सबसे ठंडा

लोगों ने धूप के बीच परिवार के साथ छत पर जाकर पतंगबाजी की और धूप सेंकी। क्योंकि कई दिनों बाद तीखी धूप थी। धूप निलकने से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई।रविवार की तुलना में दिन का तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 21 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जो कि सामान्य से तीन से चार डिग्री ज्यादा था। हालांकि, रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।अमृतसर और पठानकोट रात में सबसे ठंडे रहे। दोनों जिलों में रात का तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि फरीदकोट में 5.3 डिग्री, लुधियाना में 8.8 डिग्री, चंडीगढ़ में 8.3 डिग्री, पटियाला में 7.6 डिग्री, बठिंडा में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आज घनी धुंध छाए रहने की संभावना

दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को पंजाब में घनी से अति घनी धुंध छाई रह सकती है। जिससे दृश्यता शून्य से बीस मीटर के बीच रह सकती है। 19 जनवरी तक सुबह व शाम धुंध पड़ेगी। हालांकि, बीच में धूप खिलने की संभावना जताई गई है।

शीतलहर का प्रकोप अभी भी जारी

धूप निकलने के साथ ही छह डिग्री न्यूनतम तापमान गिर गया है। धूप ने सुबह ठंड से राहत दी है लेकिन शीतलहर जारी रही। सोमवार रात सात बजे तक तापमान पांच डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया। बीते रविवार की बात करें को 11 डिग्री और 11 जनवरी को नौ डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में धुंध, शीतलहर व वर्षा होने के आसार है। दिन-प्रतिदिन तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम विभाग पहले ही कोहरे व शीतलहर का अलर्ट जारी कर चुकी है। मंगलवार व बुधवार को घनी धुंध छाई रहेगी। बढ़ती ठंड के साथ सेहत विशेषज्ञों ने बुजुर्ग लोगों को जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलने के लिए कहा है। गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले और सर्दी से बचना चाहिए।

 

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!